फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Upadhyay society sought participation in power

उपाध्याय समाज ने मांगी सत्ता में भागीदारी

Mon, 06 Dec 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Upadhyay society sought participation in power
मुजफ्फरनगर के शहर आर्य समाज में चेतना महासम्मेलन में मौजूद भीड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज के सम्मेलन में सत्ता में भागीदारी की मांग की गई। समाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान को ज्ञापन दिया। मुख्य अतिथि बालियान ने कहा कि एक समय था जब हरियाणा के लोग यह कहकर तंज कसते थे कि यूपी में अपराध है। आज अपराधी फरीदाबाद तो चला जाता है, यूपी की सीमा में प्रवेश करते हुए डरता है। योगी राज में ही यह संभव हो पाया है।
विज्ञापन

आर्य समाज के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में योगी समाज ने राजनीति में अपना हक मांगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजपाल सिंह ने कहा कि हमारा समाज भाजपा को ताकत देने का काम करता रहा है, लेकिन समाज को सत्ता में इतनी भागीदारी नहीं मिली जितनी मिलनी चाहिए थी। उन्होंने मंच से चरथावल सीट से उपाध्याय समाज के व्यक्ति को टिकट की मांग की। इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम डॉ संजीव बालियान को दिए ज्ञापन में समाज ने आठ मांगे रखी है। इनमें विशेष रूप से समाज को शैक्षिक, सामाजिक और आर्थिक मदद की मांग की गई। गुरू गोरखनाथ प्रकट दिवस, गुरू गोरखनाथ ध्यान दिवस घोषित किया जाए। गोरखनाथ के साहित्य को पाठ्यक्रम में शामिल करें। नाथ संप्रदाय पर शोध के लिए आर्थिक सहायता दी जाए। जोगी समाज को पिछड़े वर्ग में विशेष दर्जा दिया जाए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बालियान ने कहा कि योगी उपाध्याय समाज ने भारतीय समाज को शिक्षा और दीक्षा देने का काम किया। भारतीय संस्कृति और सभ्यता को बढ़ावा दिया। कभी इस समाज के लोगों की कोई सिफारिश नहीं आती। इनमें न अपराधी और न ही झगड़े करने वाले लोग। समाज के लोगों ने कुछ राजनीतिक मांगे रखी है, भाजपा के प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने मांग पहुंचाऊंगा। बालियान ने कहा कि इस समय योगी समाज का ही प्रदेश में राज है। मुख्यमंत्री के नाम में सबसे पहले योगी है। योगी सरकार ने इस प्रदेश में अपराधों को रोका है। आज हालत यह है कि अपराधी यूपी में एंट्री से डरता है। राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने उपाध्याय समाज का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता महंत शिवनाथ महाराज ने की। संचालन वीरेंद्र सिंह एवं श्रवण आर्य ने किया। सम्मेलन को राष्ट्रीय महामंत्री रामनिवास राठी, राष्ट्रीय प्रभारी कैप्टन सुभाषचंद उपाध्याय, रामवीर भाटी चंडीगढ़, नकुल उपाध्याय, डॉ रामकुमार निरंजन, राष्ट्रीय संरक्षक चमनलाल उपाध्याय, पश्चिम के अध्यक्ष चमन सिंह उपाध्याय, जोगी समाज कल्याण महासभा उत्तर प्रदेश की महामंत्री रेणु जोगी, हेमप्रभा, डॉ विपिन योगी, रोशनलाल आर्य, जगमाल उपाध्याय, दिनेश उपाध्याय, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य जगदीश पांचाल, जिला पंचायत सदस्य सचिन करानिया आदि मौजूद रहे।
इनसेट......
जाति की बात की तो कमजोर होंगे
संजीव बालियान ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हम जाति में बंटे तो कौन राज करेगा सब जानते हैं। 2017 से पहले का मंजर हम सबने झेला है। भाजपा सभी जातियों को एक गुलदस्ते के रूप में सजा रही है। प्रत्येक जाति को सम्मान दिया जा रहा है।

इनसेट.....
उत्तर भारत के उपाध्याय हुए एकत्र
सम्मेलन में यूपी के साथ ही दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ, राजस्थान, असम आदि प्रांतो से आए उपाध्याय समाज के लोग शामिल हुए।

मुजफ्फरनगर के शहर आर्य समाज में चेतना महासम्मेलन में  मंचासीन अतिथि ।

मुजफ्फरनगर के शहर आर्य समाज में चेतना महासम्मेलन में मंचासीन अतिथि ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर के शहर आर्य समाज में चेतना सम्मेलन में  अतिथि को बुके देकर स्वागत करते उपाध्याय समाज क

मुजफ्फरनगर के शहर आर्य समाज में चेतना सम्मेलन में अतिथि को बुके देकर स्वागत करते उपाध्याय समाज क- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed