फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: thousands of cartridges are missing for 39 years under police protection in Muzaffarnagar

UP: पुलिस के पहरे में 39 साल तक गायब होते रहे कारतूस, मामला खुला तो महकमें में मचा हड़कंप

Fri, 06 Sep 2024 11:37 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 06 Sep 2024 11:37 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर कोतवाली के मालखाने से एक हजार कारतूस गायब हो गए और अधिकारियों को भनक तक नहीं लगी। 39 वर्ष तक ये कारतूस गायब होते रहे। जांच कराई गई तो बड़ा खुलासा हुआ।

विज्ञापन
UP: thousands of cartridges are missing for 39 years under police protection in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर कोतवाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली के मालखाने से पुलिस के पहरे के बीच पिछले चार दशक से लगातार कारतूस गायब होते रहे। अधिकारी बदलते रहे, लेकिन किसी को भनक नहीं लगी। मालखाने व सरकारी संपत्ति के चार्ज के आदान-प्रदान के दौरान मामला खुला। एसएसपी अभिषेक सिंह ने मामले की जांच शुरू करा दी है। 

विज्ञापन


वर्ष 1981 से 2020 के बीच शहर कोतवाली के मालखाने से एक हजार से ज्यादा कारतूस गायब हैं। यह कारतूस कहां गए, किसी को भी नहीं पता हैं। चार अगस्त 2024 को शहर कोतवाली के मालखाने व सरकारी संपत्ति के चार्ज का आदान-प्रदान हुआ तो मामला अधिकारियों के सामने पहुंचा। एसएसपी के आदेश पर मामले की जांच एक कमेटी से कराई गई तो पूरा मामला सामने आया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: महंगी पड़ सकती है अनजान महिला की दोस्ती, न्यूड वीडियो काॅल आए तो करें ये काम, सबक है मेरठ की ये घटना

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे खुला मामला 
अगस्त माह शहर कोतवाली के मालखाने व सरकारी संपत्ति के चार्ज के आदान प्रदान की प्रक्रिया चल रही थी। इस दौरान संपत्ति कम का मामला सामने आया। मामला एसएसपी अभिषेक सिंह के सामने ले जाया गया। तो उन्होंने कम चल रही सरकारी संपत्ति के बारे में एसपी यातायात की अध्यक्षता में सीओ सिटी उपाध्यक्ष, आरआई लाइन, शहर कोतवाली प्रभारी, आर मोहर्रर, शहर कोतवाली के हेड मोहर्रिर को सदस्य बनाते हुए कमेटी गठित कर दी। कमेटी ने संयुक्त रूप से जांच की और रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी।

कुछ गए बट्टे में तो कुछ कारतूसों की रकम होगी वसूल : कमेटी की जांच में यह तथ्य भी आया कि पूर्व समय में शहर कोतवाली में तैनात रहे हेड मोहर्रिर वेद प्रकाश की मौत हो चुकी है। तो अधिकारियों ने इस समय में गायब कारतूसों को बट्टे खाते में डालने की प्रक्रिया को शुरू किया है जबकि अन्य हेड मोहर्रिर के समय में गायब कारतूसों व अन्य संपत्ति की रकम का पता लगा कर उसकी वसूली की संस्तुति की है।

शहर कोतवाली में कारतूस व सामान कम होने का मामला सामने आया था। इस मामले  में कमेटी ने जांच की थी। शहर कोतवाली में आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है, जिसकी विवेचना चल रही है -सत्य नारायण प्रजापत, एसपी सिटी।

इनके समय में यह कम हुए कारतूस-
हेड मोहर्रिर (मृतक) वेदप्रकाश के समय में यह कारतूस कम हुए है। चूंकि वेद प्रकाश की मौत हो चुकी है। इसी के चलते इन कारतूसों को बट्टे खाते में डालने की कार्रवाई चल रही है-
.303 एम कारतूस        534
7.62 एमएम कारतूस        16
9 एमएम कारतूस        10
एके 47 कारतूस        11
38 बोर कारतूस        86 

सेवानिवृत्त हेड मोहर्रिर सुरेश गिरी, सेवानिवृत्त सतपाल सिंह, बलजोर सिंह व वर्तमान में एसआई डिग्री प्रसाद तथा वीर सिंह के समय में यह कारतूस व सामान कम हुआ है -
.303 एम कारतूस        60
7.62 एमएम        13
9 एमएम कारतूस       11
एकके 47            15
टियर गैस सेल        08
खाली कारतूस        18
प्लास्टिक प्लेट नं.       17
वीएलपी कारतूस.       20
पीएमएफ कारतूस           12
38 बोर कारतूस        61
बड़ी प्रोटेक्टर नं.       10
हेलमेट नं.-           05
चार्जर क्लिप      99

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed