फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: STF recovered four timer bombs in Muzaffarnagar and one accused also caught

UP: एसटीएफ ने मुजफ्फरनगर से बरामद किए चार टाइम बम, एक आरोपी पकड़ा, पूछताछ में जावेद खोलेगा बड़े राज

Fri, 16 Feb 2024 01:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 16 Feb 2024 01:38 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : एसटीएफ की मेरठ यूनिट को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एसटीएफ की टीम ने मुजफ्फरनगर के खालापार इलाके से चार टाइम बम बरामद किए हैं। टीम ने एक आरोपी को भी पकड़ा है।

विज्ञापन
UP: STF recovered four timer bombs in Muzaffarnagar and one accused also caught
मुजफ्फरनगर के खालापार में चार टाइम बम मिले। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी एसटीएफ की टीम ने मुजफ्फरनगर में शहर कोतवाली क्षेत्र से चार टाइम बम बरामद किए हैं। एक आरोपी भी पकड़ा गया है। इसे यह बम इमराना नाम की महिला को सौंपना था। टाइम बम मिलने की पुष्टि एसएसपी अभिषेक सिंह ने की है। उनका कहना है कि एसटीएफ मामले की जांच कर रही है, उनके स्तर से ही प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन


एसटीएफ की टीम आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। मेरठ से बम निरोधक दस्ता भी बुलाया गया है। बताया गया कि ये टाइम बम मुजफ्फरनगर में ही बनाए जा रहे थे। 

यहां से गिरफ्तार हुआ जावेद
मिमलाना रोड रामलीला टीला थाना कोतवाली नगर निवासी जावेद पुत्र जरीफ अहमद को शुक्रवार सुबह 10.45 बजे काली नदी का पुल चरथावल रोड से गिरफ्तार किया गया है। वहीं, बोतल बम आईडी बनाने के बारे में पूछने पर जावेद ने बताया कि वह चाचा मोहम्मद आरर्शी पुत्र खलील के साथ पटाखे बनाने का काम करता है। इसी दौरान उसने बारूद व बोतल बम आईडी बनाने का काम भी सीखा। इसके अलावा अन्य जानकारी यूट्यूब और इंटरनेट के माध्यम से हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: रालोद के ये दो विधायक बनेंगे मंत्री, योगी मंत्रिमंडल में जल्द होंगे शामिल; PM मोदी से मुलाकात करेंगे जयंत

UP: STF recovered four timer bombs in Muzaffarnagar and one accused also caught
मुजफ्फरनगर के खालापार में टाइम बम मिले। - फोटो : अमर उजाला

एसटीएफ की मेरठ यूनिट द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी जावेद के पास से चार टाइम बोतल बम (आईईडी) बरामद हुए हैं। एसटीएफ की टीम आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है, इन बम का इस्तेमाल किसी सुनियोजित षड्यंत्र में किया जाना था।

UP: STF recovered four timer bombs in Muzaffarnagar and one accused also caught
जावेद गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

जावेद ने पूछताछ में कबूल किया है कि यह बम खालापार इलाके में ही रहने वाली एक महिला ने ऑर्डर देकर बनवाए थे। टीम महिला की तलाश में जुटी है। एसटीएफ के एसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि इससे पहले भी यह टाइम बम बना चुका था। आरोपी की ननिहाल नेपाल में है, उसका वहां भी आना-जाना रहा है। इससे पहले जावेद रेडियो बनाने का भी काम करता था।

UP: STF recovered four timer bombs in Muzaffarnagar and one accused also caught
बम निरोधक दस्ता पहुंचा। - फोटो : अमर उजाला

जावेद के दादा का पटाखे बनाने का काम था। उसने दादा से बम बनाना सीखा। इसके बाद यूट्यूब आदि के माध्यम से उसने आईईडी बम बनाना सीख लिया। आरोपी से पूछताछ में कई और जानकारियां मिल सकती हैं।

UP: STF recovered four timer bombs in Muzaffarnagar and one accused also caught
जावेद की चाची। - फोटो : अमर उजाला

जावेद की चाची का कहना है कि वह बहुत अच्छा लड़का है लेकिन, पता नहीं वह कैसे किसी के बहकावे में आ गया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को पुलिस उनके घर आई थी। पुलिस घर से कुछ सामान अपने साथ ले गई। बताया कि जावेद 10वीं तक पढ़ा हुआ है और वह लोवर बेचने का काम करता है।

जावेद की चाची का कहना है कि वह हर किसी की मदद करता है लेकिन, पता नहीं पुलिस उसे क्यों पकड़ कर ले गई है। उनका कहना है कि जावेद पिछले 15 साल से हमारे पास ही रहता है। वह बम बनाने का काम नहीं करता है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात में 10.15 के करीब जावेद से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद उससे कोई संपर्क नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed