{"_id":"6063197c63bb5471d11a7b6c","slug":"up-news-three-soldiers-killed-and-two-injured-in-road-accident-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: तीन सिपाही की मौत, दो की हालत गंभीर, मेरठ के लिए रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: तीन सिपाही की मौत, दो की हालत गंभीर, मेरठ के लिए रेफर
Tue, 30 Mar 2021 06:08 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 30 Mar 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
हादसे के क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में एक बड़ा हादसा हो गया। मंसूरपुर-शाहपुर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में तीन सिपाहियों की मौत हो गई, जबकि दो को गंभीर अवस्था में मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
हादसे में इनकी हुई मौत
मंसूरपुर थाने पर तैनात सिपाही अजय निवासी गांव जावली थाना लोनी जिला गाजियाबाद, सिपाही प्रदीप निवासी खंजरपुर थाना मोदीनगर जिला गाजियाबाद, सिपाही प्रवेश निवासी पिलखुवा जिला हापुड़, सिपाही नरेश निवासी फफराना मोदीनगर जिला गाजियाबाद और सिपाही महेंद्र निवासी रहमतपुर ओमना थाना खानपुर जिला बुलंदशहर मंगलवार दोपहर के बाद मंसूरपुर थाने से वैगनआर कार में सवार होकर शाहपुर रोड पर स्थित सोहजनी तगान पुलिस चौकी पर जा रहे थे। वहीं पुलिस चौकी से पहले ही उनकी वैगनआर कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और सभी घायलों को मुजफ्फरनगर मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर सिपाही अजय और प्रदीप को मृत घोषित कर दिया गया। कुछ देर बाद उपचार के दौरान महेंद्र ने भी दम तोड़ दिया, जबकि प्रवेश और नरेश को गंभीर अवस्था में मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: होली पर शहादत की खबर, गांव में पसरा मातम, पंचतत्व में विलीन हुआ बागपत का लाल, देखें तस्वीरें
बताया गया कि सिपाही प्रदीप और प्रवेश पहले मंसूरपुर थाने पर ही तैनात थे, जिनकी पोस्टिंग बिजनौर हो गई थी। वह बिजनौर से होली मनाने के लिए यहां मंसूरपुर आए थे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/