{"_id":"68a2cd4a9a7502a9280199b5","slug":"up-news-in-muzaffarnagar-a-young-man-entered-the-house-under-influence-of-alcohol-people-beat-him-death-2025-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: मुजफ्फरनगर में युवक को चोर समझकर पीटा, कुछ ही देर में मौत, दो समुदायों से जुड़ा मामला होने से तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मुजफ्फरनगर में युवक को चोर समझकर पीटा, कुछ ही देर में मौत, दो समुदायों से जुड़ा मामला होने से तनाव
Mon, 18 Aug 2025 12:21 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:21 PM IST
सार
मोहल्ला पछाला निवासी मोनू रविवार देर रात दूसरे समुदाय के लोगों के घर में घुस गया। एकत्र हुए लोगों ने उसे चोर समझकर पीट दिया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मोनू की मौत होने पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुढ़ाना कस्बे के कर्बला रोड पर लोगों ने चोर समझ कर नगर के मोहल्ला पछाला निवासी मोनू (23) की पिटाई कर दी। गंभीर हालत में देर रात मोनू की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच करते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि रविवार देर रात मोनू शराब के नशे में दूसरे समाज के एक परिवार के घर में घुस गया था। लोगों ने उसे पकड़ लिया और चोर समझकर बुरी तरह पीटा। कुछ लोगों ने मोनू को छुड़ाया, लेकिन तब तक वह घायल हो चुका था और उसकी हालत खराब हो चुकी थी। देर रात मोनू ने अपने घर में ही दम तोड़ दिया। इससे उसका परिवार शोक में डूब गया। सूचना पर सोमवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण तनाव का माहौल है। आला अफसरों ने क्षेत्र में पुलिस तैनात कर दी है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। एसपी देहात आदित्य बंसल ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। थाना पुलिस ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।