फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP News: Governor Anandiben Patel reached Muzaffarnagar after Bijnor

मुजफ्फरनगर : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किसानों को दी ये बड़ी सलाह, आज करेंगी जेल स्कूल का उद्घाटन

Thu, 12 May 2022 01:28 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 12 May 2022 01:28 AM IST
सार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुजफ्फरनगर पहुंची हैं। इस दौरान उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र चित्तौड़ा में प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिला कारागार अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि राज्यपाल गुरुवार को महिला बैरक में बनाए बच्चों के स्कूल का उद्घाटन करेंगी।

विज्ञापन
UP News: Governor Anandiben Patel reached Muzaffarnagar after Bijnor
मुजफ्फरनगर पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि किसान फसलों के अवशेष से जैविक खाद तैयार करें। फसल अवशेष प्रबंधन से किसानों को भी लाभ मिलेगा और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने मेरठ कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों को लघु एवं सीमांत किसानों के लिए उपयोगी योजनाएं तैयार करने के लिए निर्देश दिए। जिला कारागार अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि राज्यपाल गुरुवार को महिला बैरक में बनाए बच्चों के स्कूल का उद्घाटन करेंगी।

विज्ञापन


राज्यपाल ने मुजफ्फरनगर में कृषि विज्ञान केंद्र चित्तौड़ा में आयोजित कृषि प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। कृषि, इफ्को आंगनबाड़ी, गन्ना शोध संस्थान और स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाए गए स्टाल का भ्रमण कर प्रोत्साहित किया। केंद्र के सभाकक्ष में स्वयं सहायता समूह एवं एफपीओ के सदस्यों के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के प्रभारी कुलपति प्रोफेसर शमशेर ने किसानों के लिए चलाई जा रहीं महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। एमएलसी वंदना वर्मा, खतौली विधायक विक्रम सैनी, डीएम चंद्रभूषण सिंह, एसएसपी अभिषेक यादव, सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, पीके सिंह और उप निदेशक कृषि आरपी चौधरी मौजूद रहे।

विज्ञापन

राज्यपाल ने इन्हें किया सम्मानित

जानसठ के चित्तौड़ा में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने एकता महिला स्वयं सहायता समूह हैदरनगर, संजीवनी महिला स्वयं सहायता समूह सैदपुरा और जैविक किसान आर्गेनिक एफपीओ शेरपुर को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ क्विंटल गुड़ बनाने वाली इकाई का शुभारंभ

केंद्र के प्रभारी अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि राज्यपाल ने आधुनिक गुड़ प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन किया। एक दिन में लगभग आठ क्विंटल उच्च गुणवत्ता युक्त गुड़ कम समय में कम लागत में और कम ऊर्जा खपत के साथ आसानी से तैयार किया जा सकता है। किसान एक सीजन में 20 से 25 लाख रुपये की आमदनी कर सकते हैं।


यह भी पढ़ें: लिव-इन का खौफनाक अंत: नहीं पसीजा प्रेमी का दिल, गर्भवती सीमा को दी ऐसी मौत, लाश देख कांपी लोगों की रूह

राज्य मंत्री कपिलदेव के घर पहुंचीं आनंदी बेन पटेल

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल चित्तौड़ा के बाद शहर में कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के आवास पर पहुंची। यहां पर राज्यमंत्री ने उन्हें हनुमान का चित्र भेंट किया। कपिलदेव अग्रवाल के परिवार से भी मिलीं। अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे।

शहर को भव्य तरीके से सजाया गया

राज्यपाल के दौरे को देखते हुए शहर को भव्य तरीके से सजाया गया था। मुख्य मार्गों पर पूरे दिन सफाई का विशेष अभियान चलाया गया। रात में राज्यपाल मेरठ रोड के लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में ठहरेंगी। वह गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी। जिला चिकित्सालय में वन स्टॉप सेंटर की व्यवस्था को देखेंगी और जिला कारागार का निरीक्षण भी करेंगी।

डीएम और एसएसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह और एसएसपी अभिषेक यादव ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। महिला बैरक में बंद बंदियों के बच्चों के लिए बनाए स्कूल की जानकारी ली। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल इस स्कूल का उद्घाटन करेंगी।

दोनों अधिकारी बुधवार दोपहर जिला कारागार पहुंचे। उन्होंने महिला बैरक का निरीक्षण किया। वहां मौजूद महिला बंदियों से बातचीत की। उनसे परेशानी पूछी और खानपान की सुविधा की जानकारी ली। दोनों अधिकारियों ने महिला बैरक में जिला कारागार प्रशासन द्वारा बनाए बच्चों के स्कूल को देखा। इसके बाद जिला कारागार में मुलाकाती रजिस्टर को देखा।

दोनों अधिकारियों ने सभी बैरकों का हाल देखा। वहां रह रहे बंदियों से मुलाकात की। बैरकों में सुविधाओं को देखा। भोजनालय व परिसर में साफ सफाई की हालात देखी। बंदियों को दी जा रही सुविधाओं व प्रतिदिन दिए जाने वाले खाने की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed