{"_id":"6217b0ae94818324492e2d76","slug":"up-news-girl-student-jumped-into-ganganahar-during-talking-on-mobile-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक: मोबाइल पर बात कर रही थी छात्रा, अचानक गंगनहर में लगाई छलांग, जानें- परिजन क्या बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक: मोबाइल पर बात कर रही थी छात्रा, अचानक गंगनहर में लगाई छलांग, जानें- परिजन क्या बोले
Thu, 24 Feb 2022 09:52 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 24 Feb 2022 09:52 PM IST
सार
मोबाइल पर बात करते समय छात्रा ने अचानक गंगनहर में छलांग लगा दी। वहीं गोताखोर युवती की तलाश में जुटे हैं। जानिए परिजनों का क्या कहना है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में गंगनहर में कूदी छात्रा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में एक छात्रा ने किसी से मोबाइल पर बात करने के बाद गंगनहर झाल में छलांग लगा दी। घटना के बाद आसपास के सैंकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। वहीं गोतोखोरों की मदद से छात्रा की तलाश कराई जा रही है। परिजनों का कहना है कि बेटी नहर में क्यों कूदी, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र की निरगाजनी गंग नहर झाल पुल के पास एक युवती फोन पर बात करते हुए इधर-उधर घूम रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक युवक को कुछ शक हुआ तो उसने युवती से बातचीत का प्रयास किया। इसी दौरान युवती अपना बैग व मोबाइल पुल पर रखकर नहर में कूद गई। युवक दौड़कर कुछ ही दूरी पर स्थित सीकरी पुलिस चौकी पर पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूक्रेन में फंसी लाडलों की जान: रूह कंपा रही उनकी कहानियां, वीडियो कॉल से पल-पल का अपडेट ले रहे परिजन, तस्वीरें
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती के बैग की तलाशी ली, तो उसमें बीए की किताबें व भोपा थाना क्षेत्र के गांव योगेंद्र नगर निवासी शिवानी के नाम का आधार कार्ड मिला।
यह भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन जंग: वो आखिरी पल... जब रद्द हुई फ्लाइट, यूक्रेन में फंसे छात्रों ने बयां किए हालात, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
इसकी सूचना युवती के परिजनों को दी गई तो परिजन भी मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज राय ने बताया कि गोताखोरों के माध्यम से छात्रा की तलाश कराई जा रही है। मौके से एक मोबाइल भी बरामद हुआ है। मोबाइल की कॉल डिटेल से यह पता लगाया जाएगा कि छात्रा ने गंगनहर में छलांग लगाने से पहले किससे बात की थी। फिलहाल छात्रा की तलाश जारी है। परिजन घर में किसी तरह की कलह होने से इनकार कर रहे हैं।