{"_id":"6130ec388ebc3eb7827aac82","slug":"up-news-big-accident-in-muzaffarnagar-many-policemen-injured-including-a-daroga","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में बड़ा हादसा : ट्रैक्टर से भीषण टक्कर, पुलिस की गाड़ी के उड़े परखच्चे, दरोगा समेत कई पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में बड़ा हादसा : ट्रैक्टर से भीषण टक्कर, पुलिस की गाड़ी के उड़े परखच्चे, दरोगा समेत कई पुलिसकर्मी घायल
Fri, 03 Sep 2021 12:00 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:00 AM IST
सार
मुजफ्फरनगर में गुरुवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में दरोगा समेत कई पुलिसकर्मी और बंदी घायल हो गए हैं। घायलों की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
ट्रैक्टर से टकराई पुलिस की गाड़ी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के तितावी में पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर गुरुवार शाम भीषण हादसे में शामली पुलिस के वज्र वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बंदी और एक दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि पुलिसकर्मी झिंझाना निवासी बंदी की कैराना कोर्ट में पेशी कराकर वज्र वाहन से जेल ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। बंदी व सभी घायल पुलिसकर्मियों को पीएचसी बघरा से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
शामली जनपद के थाना झिंझाना क्षेत्र निवासी मुरसलीन जिला कारागार में बंद है। गुरुवार को बंदी की कैराना कोर्ट में पेशी थी, जिसके लिए शामली पुलिस लाइन के दरोगा प्रदीप कुमार, हेड कांस्टेबल रतन सिंह व सतेंद्र और कांस्टेबल सचिन त्यागी बंदी को वज्र वाहन में जिला कारागार मुजफ्फरनगर से कैराना ले गए थे। बंदी की कैराना कोर्ट में पेशी कराने के बाद पुलिसकर्मी वज्र वाहन से ही उसे जिला कारागार लेकर आ रहे थे।
विज्ञापन
वहीं गुरुवार रात करीब 8.10 बजे जैसे ही शामली पुलिस का वज्र वाहन पानीपत-खटीमा राजामार्ग पर गांव धौलरा के निकट पहुंचा, अचानक सामने से आते तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने वज्र वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि पुलिस के वज्र वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार बंदी और सभी पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
उधर, हादसे की सूचना मिलते ही थाना तितावी पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन से सभी घायलों को बाहर निकालकर बघरा पीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसे चिह्नित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।