{"_id":"61ee3835cef7013a635f92f6","slug":"up-news-a-youth-has-video-viral-with-a-pistol-during-publicity-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव: हाथ में पिस्टल लिए युवक का वीडियो वायरल, कार पर लगा था प्रत्याशी का पोस्टर, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव: हाथ में पिस्टल लिए युवक का वीडियो वायरल, कार पर लगा था प्रत्याशी का पोस्टर, पुलिस जांच में जुटी
Mon, 24 Jan 2022 10:55 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 24 Jan 2022 10:55 AM IST
सार
मुजफ्फरनगर में हाथ में पिस्टल लिए युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। युवक की कार पर एक प्रत्याशी का पोस्टर भी लगा था। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसएसपी अभिषेक यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में प्रचार के दौरान प्रत्याशियों और उनके समर्थकों का विरोध जारी है। सोशल मीडिया पर भाजपा प्रत्याशी के समर्थक का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें समर्थक कार में बैठा है और पिस्टल दिखा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक कार में बैठा है और हाथ में पिस्टल लिए है। कार के बाहर खड़े लोगों से उसकी बहस चल रही है। गाड़ी को विरोधी घेरे खड़े हैं और कार की ड्राइविंग सीट पर बैठा युवक कह रहा है कि क्या पत्थर फेकोगे, काफी देर तक दोनों पक्षों की बहस होती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ : परतापुर में महिला का बोरे में बंद शव तालाब में पड़ा मिला, हत्या की आशंका
विज्ञापन
इसके बाद कार सवार चले जाते हैं। कार पर एक प्रत्याशी का पोस्टर भी लगा हुआ वीडियो में दिख रहा है। वायरल वीडियो की जानकारी पुलिस तक भी पहुंच गई है और पुलिस जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जांच में वीडियो मीरापुर या बिजनौर का बताया जा रहा है। एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि वीडियो की जांच कराई जा रही है।
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव: मेरठ में अमित शाह बोले- विधायक-मंत्री नहीं, मोदी का चेहरा देखकर करें वोट, पढ़िए गृहमंत्री का पूरा भाषण