{"_id":"60d96ef58ebc3e6efa6d468d","slug":"up-news-a-youth-has-shot-dead-him-self-in-a-area-of-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक: युवक ने अपनी कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या, वजह जानने में जुटे पुलिस अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक: युवक ने अपनी कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या, वजह जानने में जुटे पुलिस अफसर
Mon, 28 Jun 2021 12:10 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:10 PM IST
सार
एक युवक ने अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर: जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में सोमवार को एक घटना हो गई। यहां नई मंडी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला गांधीनगर में युवक ने अपने मकान की छत पर पहुंचकर खुद को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। प्रथम दृष्टया युवक के मानसिक तनाव में होने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। मृतक का नाम निखिल उर्फ बंटी बताया गया है।
विज्ञापन
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर में लाल कोठी वाली गली निवासी निखिल उर्फ बंटी धीमान (38) अविवाहित था। रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे वह अपने घर की छत पर पहुंचा, जहां उसने कनपटी से तमंचा सटाकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान किसी भी परिजन को घटना की भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
सोमवार सुबह परिजन किसी काम से छत पर गए तो वहां निखिल का लहूलुहान शव देख उनके होश उड़ गए। परिजनों की सूचना पर इंस्पेक्टर क्राइम सुशील सैनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके से केवल तमंचा व एक कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने उसके कमरे की भी जांच की, लेकिन किसी तरह का कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार पिछले कुछ समय से निखिल उर्फ बंटी मानसिक तनाव में चल रहा था। संभवत: इसी तनाव के चलते उसने आत्महत्या की है। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। इस मामले में परिजनों द्वारा देर रात तक किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई थी।