फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP News: A youth has beaten up to SDO in village in Muzaffarnagar district

यूपी: बिजली कनेक्शन काटने गए एसडीओ के साथ मारपीट, जमीन पर घसीटा भी, फिर बनाया बंधक

Fri, 22 Apr 2022 07:12 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 22 Apr 2022 07:12 PM IST
सार

बिजली कनेक्शन काटने गए एसडीओ के साथ मारपीट की गई और उन्हें बंधक बना लिया गया। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
UP News: A youth has beaten up to SDO in village in Muzaffarnagar district
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में तितावी क्षेत्र के गांव गुज्जरहेडी में बकाया विद्युत बिल के चलते कनेक्शन काटने व चेकिंग करने के लिए पहुंचे एसडीओ के साथ मारपीट की गई। उन्हें बंधक भी बनाया गया। यही नहीं दस्तावेज फाड़कर सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने अधिकारियों के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


बघरा बिजली घर के एसडीओ सलिल कुमार गौतम व जेई अविनाश पांडेय, लाइनमैन व टीजी सोनू कुमार 19 अप्रैल को तितावी थाना क्षेत्र के गांव गुज्जरहेडी में बकाया बिजली बिल होने पर कनेक्शन काटने के साथ ही बिजली चेकिंग के लिए गए थे। यह टीम याकूब के घर के पास मौजूद थी और चेकिंग कर रही थी, तभी गांव का ही रहने वाला योगेश पुत्र टीकाराम उनके पास पहुंचा। उसने एसडीओ के साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। हाथ पकड़कर पीटते हुए घसीटकर तालाब के पास किसी के घर पर ले जाकर बैठा दिया। उनका मोबाइल व सरकारी दस्तावेज छीन लिए गए। मोबाइल फोन से चेकिंग की वीडियो डिलीट करा दी। धमकी दी कि गांव में किसी भी उपभोक्ता का कनेक्शन चेक नहीं होगा। चाहे पुलिस या पीएसी बुला लो।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीएम योगी का आदेश नहीं मानते ये अफसर: अमर उजाला के कैमरे में कैद हुईं खाली कुर्सियां, सबूत हैं 20 तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपनी टीम के साथ किसी तरह गांव से जान बचाकर आए। तितावी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।

यह भी पढ़ें: खतरे में मासूमों की जान: गजब है हाल, ट्रक के नंबर पर स्कूल वाहन, बिना फिटनेस के दौड़ रहीं 461 बसें, पढ़ें खास रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed