फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP News: A crook has injured in police encounter in Muzaffarnagar district

मुजफ्फरनगर में मुठभेड़: दबोचा गया एक बदमाश, दूसरा पुलिस को चकमा देकर फरार, तलाश जारी

Mon, 28 Mar 2022 07:23 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 28 Mar 2022 07:23 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायर किया तो पुलिस कर्मियों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।

विज्ञापन
UP News: A crook has injured in police encounter in Muzaffarnagar district
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। पुलिस ने फरार हुए बदमाश को गिफ्तार करने के लिए खेतों में कांबिंग की। पकड़े गए बदमाश पर शहर कोतवाल, जानसठ, चरथावल, रतनपुरी, मवाना सहित अन्य कई थानों में लूट, चोरी, जानलेवा हमले के मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


एसपी सिटी विजय वर्णीय ने बताया कि खतौली पुलिस भैसी कट पर चेकिंग कर रही थी। तभी मंसूरपुर की ओर से बाइक पर सवार दो संदिग्धों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों को नावला मार्ग पर नाले के समीप घेर लिया। वहीं मुठभेड़ की सूचना पर खतौली इंस्पेक्टर भी मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। बदमाशों ने पुलिस पर फायर किया। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक गोली बदमाश के पैर में लगी, जबकि दूसरा साथी भाग निकला। पुलिस ने घायल के पास से तमंचा, कारतूस और एक चोरी की बाइक बरामद की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पत्नी का कत्ल: विवाहिता के नहीं थे मां-बाप और भाई, ससुराल पहुंचा पति, फिर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, खौफनाक है पूरी वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला किया पकड़े गए आरोपी का नाम शहजाद उर्फ गब्बर पुत्र रईसुद्दीन निवासी किदवई नगर खालापार मुजफ्फरनगर है। पकड़े गए बदमाश पर शहर कोतवाल, जानसठ, चरथावल, रतनपुरी, मवाना सहित अन्य कई थानों में लूट, चोरी, जानलेवा हमले के मुकदमे दर्ज हैं। 

यह भी पढ़ें: युवक को गोलियों से भूना: रजबहे के पास फेंकी लाश, खौफनाक मंजर देख सहम गए लोग, देखिए वारदात की तस्वीरें

पंजाब के माहौली थाने में यह लूट के आरोप में वांछित है। महाराष्ट्र में भी यह एक लूट के मामले में वांछित चल रहा है। इसके अलावा उत्तराखंड में यह जानलेवा हमले के आरोप में वांछित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed