फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP News: A couple with bike fell into the Gangnahar and the woman is still missing in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: गंगनहर में फिर हादसा, बाइक सहित दंपती डूबे, पति की जान बची, पत्नी की तलाश जारी

Fri, 25 Jun 2021 03:18 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 25 Jun 2021 03:18 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में गंगनहर की घटनाएं थम नहीं रही हैं। अब फिर से एक हादसा हो गया है। गुरुवार रात में बाइक सवार एक दंपती नहर में गिर गया। युवक की जान तो बच गई है लेकिन, अभी महिला का कोई पता नहीं चल सका। 

विज्ञापन
UP News: A couple with bike fell into the Gangnahar and the woman is still missing in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर में गंगनहर में महिला की तलाश करते पीएसी के जवान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में फिर से गंगनहर में एक हादसा हो गया। यहां एक दंपती बाइक सहित नहर में गिर गया। इस दौरान युवक तो किसी तरह नहर से निकल गया लेकिन, महिला डूब गई।

विज्ञापन


रतनपुरी क्षेत्र में गुरुवार रात में सठेड़ी गंगनहर पटरी मार्ग पर हाईवे पुल के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर गंगनहर में जा गिरी। बाइक सवार गौरव त्यागी पुत्र शिवकुमार निवासी गांव मोरटी थाना सिहानीगेट गाजियाबाद तैरकर बाहर निकल आया, जबकि उसकी पत्नी शालू गंग नहर में डूब गई। 
विज्ञापन


वहीं पुलिस गोताखोरों की मदद से नहर में डूबी महिला शालू की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने नहर में गिरी बाइक को गोताखोर की मदद से बाहर निकाला। बाइक सवार दंपति गुरुवार रात हरिद्वार में गंगा स्नान कर वापस गाजियाबाद लौट रहे थे। अब पीएसी के गोताखोरों को भी बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed