फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: massive fire broke out due to the explosion of a laptop in Muzaffarnagar

Muzaffarnagar: लैपटॉप फटने से लगी भीषण आग, कारखाने की दूसरी मंजिल से उठती दिखीं ऊंची लपटें

Mon, 08 Apr 2024 02:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 08 Apr 2024 02:16 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर जनपद में सोमवार को बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में एक लैपटॉप फटने से कारखाने में भीषण आग लग गई।

विज्ञापन
UP: massive fire broke out due to the explosion of a laptop in Muzaffarnagar
दूसरी मंजिल से उठती दिखीं आग की लपटें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में सोमवार को बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में एक लैपटॉप फटने से कारखाने में भीषण आग लग गई।  कारखाने की दूसरी मंजिल से आग की ऊंची लपटें उठती दिखीं। हालांकि स्थानीय लोगों और दमकल विभाग ने आग पर समय रहते काबू पा लिया। आग से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन

बुढ़ाना में योगपुरा रोड पर चार्जिंग पर लगाए गए लैपटॉप की बैटरी फटने से कमरे में आग लग गई। बताया गया कि दूसरी मंजिल पर आग लगते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हालांकि आसपास के लोगों ने प्रयास कर खुद ही आग को बुझा दिया ।

निकटवर्ती गांव दताना निवासी मांगेराम ने योगपुर रोड पर अपना कार्यालय बनाया हुआ है। वहां पर वह रहते भी हैं, लेकिन आज कोई नहीं था। उन्होंने अपना लैपटॉप चार्जिंग पर लगा कर छोड़ा हुआ था।

दोपहर में ओवरहीटिंग के कारण लैपटॉप की बैटरी फट गई, जिससे वहां रखे सामान में आग लग गई। दूसरी मंजिल पर कमरे से धुंआ निकलता देखकर आसपास के लोगों ने  आग को बुझाने के प्रयास शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। दमकल विभाग कर्मी भी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक स्थानीय लोगों ने ही आग पर काबू पा लिया था। पुलिस का कहना है अभी हादसे के बारे में पीड़ित ने कोई लिखित में सूचना नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed