फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP election 2022 : The contest between the candidates has become interesting in the Charthaval assembly seat of Muzaffarnagar district

UP election 2022 : मुस्लिम, जाट और अनुसूचित जाति के लोगों ने बड़े उत्साह से किया मतदान, अब और पेचीदा हुआ इस सीट पर मुकाबला

Sat, 12 Feb 2022 08:02 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 12 Feb 2022 08:02 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर की इस विधानसभा सीट पर रुझान और पेचीदा हो गए हैं। चुनाव के बाद सामने आया कि इस बार ठाकुर, मुस्लिम, जाट और अनुसूचित जाति के लोगों में बड़े उत्साह के साथ मतदान किया है।

विज्ञापन
UP election 2022 : The contest between the candidates has become interesting in the Charthaval assembly seat of Muzaffarnagar district
मतदान करने पहुंचे मतदाता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल विधानसभा क्षेत्र में मतदान के रुझान पेचीदा हो गए हैं। ठाकुर, मुस्लिम, जाट और अनुसूचित जाति की अधिकता वाले गांव में मतदाताओं ने खूब उत्साह दिखाया है। अति पिछड़ा वर्ग के वोट भी खूब पड़े। मुस्लिम बाहुल्य गांव कुल्हेड़ी के प्रत्येक बूथ पर 70 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के गांव में मतदाता 60 प्रतिशत का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

विज्ञापन


राजपूत समाज की अधिकता वाले बिरालसी गांव में पांच बूथ बनाए गए थे। उच्च प्राथमिक विद्यालय कमरा नंबर एक  में 68.76 और कमरा नंबर दो में 67.65 प्रतिशत मतदान हुआ। प्राथमिक विद्यालय बिरालसी कमरा नंबर एक में  61.01, दो में 63.30 और कमरा नंबर तीन में 63.36 प्रतिशत मतदान हुआ है। प्राथमिक विद्यालय रोनी हरजीपुर कमरा नंबर एक में 69.39, कमरा नंबर दो में 75.93, कमरा नंबर तीन में 71.30 कमरा नंबर चार में 74.18 प्रतिशत मतदान हुआ। 
विज्ञापन

शहीद पूरण सिंह स्मारक पूर्व माध्यमिक विद्यालय रोनी हरजीपुर में 73.34 प्रतिशत वोट पड़े। उच्च प्राथमिक विद्यालय भमेला नंबर एक में 84.59 और कमरा नंबर दो में 77.70 प्रतिशत मतदान हुआ है। जाट बाहुल्य गांवों में भी खूब मतदान हुआ। अधिकतर जगह 60 फीसदी से अधिक वोट पड़े, लेकिन केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के गांव के कुटबी में मतदाता पिछड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रांतिकारी गांव दूधली में खूब किया मतदान
आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दूधली गांव में खूब मतदान हुआ। प्राथमिक विद्यालय कमरा नंबर एक में 66.60 प्रतिशत, कमरा नंबर दो में 61.53, कमरा नंबर तीन में 68.05 प्रतिशत मतदान हुआ। प्राथमिक विद्यालय नंबर दो दूधली के कमरा नंबर एक में 76.72, कमरा नंबर दो में 75.49 प्रतिशत वोट पड़े।

कुटेसरा के मतदाताओं ने खूब दिखाया दमखम
मुस्लिम आबादी की अधिकता वाले कुटेसरा के प्राथमिक विद्यालय कमरा नंबर एक में 73.04 प्रतिशत, कमरा नंबर दो में 71.43, कमरा नंबर तीन में 74.94, कमरा नंबर चार में 61.28 प्रतिशत मतदान किया। जनता इंटर कॉलेज कुटेसरा कमरा नंबर एक में 66.18, कमरा नंबर दो में 66.03, कमरा नंबर तीन में 61.72, कमरा नंबर चार में 61.96, कमरा नंबर पांच में 58.13, कमरा नंबर छह में 69.16, कमरा नंबर सात में 64.21, कमरा नंबर आठ में 68 और कमरा नंबर नौ में 59.89 प्रतिशत मतदान हुआ।

यह भी पढ़ें: हिजाब पर मचा घमासान: पीएम मोदी बोले- मुस्लिम महिलाओं को बरगला रहे ये लोग, पढ़िए भाषण की बड़ी बातें

क्या इस बार भी खेल बदल देंगे सुजडू के मतदाता
मुस्लिम बाहुल्य सुजडू गांव निर्णायक भूमिका में रहा है। इस बार भी खूब मतदान हुआ। मदरसा फैजुल इस्लाम सुजडू कमरा नंबर एक में 65.64, कमरा नंबर दो में 58.49, कमरा नंबर तीन में 59.95, कमरा नंबर चार में 61.02, कमरा नंबर पांच में 70.58, कमरा नंबर छह में 55.17, कमरा नंबर सात में 65.59, कमरा नंबर आठ में 71.38, कमरा नंबर नौ में 67.78, कमरा नंबर 10 में 64.40 प्रतिशत मतदान हुआ। उच्च प्राथमिक विद्यालय सुजडू कमरा नंबर एक में 69.42, कमरा नंबर दो में 62.25, कमरा नंबर तीन में 57.53, कमरा नंबर चार में 68.94, कमरा नंबर पांच में 70.92, कमरा नंबर छह में 59.38, कमरा नंबर सात में 61.93, कमरा नंबर आठ में 77.10 प्रतिशत मतदान हुआ। उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या सुजडू कमरा नंबर एक में 62.14, कमरा नंबर दो में 66.02, कमरा नंबर तीन में 66.97, कमरा नंबर चार में 59.34, कमरा नंबर पांच में 61.77, कमरा नंबर छह में 59.92, कमरा नंबर सात में 65.97 और कमरा नंबर आठ में 56.66 प्रतिशत मतदान हुआ है।

चरथावल में इस बार किसकी बोलेगी तूती
गांधी इंटर कॉलेज चरथावल नगर पंचायत कमरा नंबर आठ में 66.09, कमरा नंबर नौ में 67.57, कमरा नंबर 10 में 65.71 प्रतिशत मतदान हुआ। आर्य कन्या इंटर कॉलेज चरथावल देहात कमरा नंबर तीन में 65.43, कमरा नंबर चार में 68.45, कमरा नंबर पांच में 66.81, कमरा नंबर छह में 63.58, कमरा नंबर सात में 66.11 प्रतिशत वोट पड़े। प्राथमिक विद्यालय किशनपुर मजरा चरथावल कमरा नंबर एक में 70.38, मजरा अमीगढ़ कमरा नंबर एक में 74.56, मजरा हकीमपुरा कमरा नंबर एक में 76.78, प्रतिशत मतदान हुआ।

यह भी पढ़ें: UP Election 2022 Phase-1 Voting: परिवार संग वोट डालने पहुंचे प्रत्याशी, तस्वीरों में देखें ये बड़े-बड़े चेहरे

उच्च प्राथमिक विद्यालय अलावलपुर कमरा नंबर एक में 72.30, प्राथमिक विद्यालय दलीपपुरा में 74.17 प्रतिशत, जय हिंद इंटर कॉलेज  नगर पंचायत कमरा नंबर दो में 66.92 प्रतिशत, कमरा नंबर चार में 70.59, कमरा नंबर पांच में 71.59, कमरा नंबर नौ में 69.43, कमरा नंबर 10 में 69.95 प्रतिशत मतदान हुआ। गांधी इंटर कॉलेज नगर पंचायत कमरा नंबर 11 में 60.12, कमरा नंबर 14 में 52.74, कमरा नंबर 13 में 70.67, कमरा नंबर 19 में 71.27 प्रतिशत वोट पड़े। गांधी बालिका इंटर कॉलेज नगर पंचायत कमरा नंबर एक में 70.27, कमरा नंबर दो में 67.79, कमरा नंबर चार में 59.95 प्रतिशत मतदान हुआ।

चरथावल विधानसभा में इन मतदेय स्थलों पर वोटरों ने दिखाया जोश
बूथ                                प्रतिशत

उच्च प्राथमिक विद्यालय भमेला कमरा नंबर एक             84.59
उच्च प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर कमरा नंबर एक          83.59
उच्च प्राथमिक विद्यालय नूनाखेड़ा कमरा नंबर एक         82.32                    
उच्च प्राथमिक विद्यालय छमाऊ कमरा नंबर एक           80.19
प्राथमिक विद्यालय धौलरा कमरा नंबर एक                   80.18
प्राथमिक विद्यालय नंबर एक जड़ौदा कमरा नंबर दो      79.41

चरथावल विधानसभा में इन मतदेय स्थलों पर वोटरों रहे फिसड्डी
बूथ                                प्रतिशत

स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज बघरा कमरा नंबर चार         29.94
प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर मॉडन कमरा नंबर दो            43.43
प्राथमिक विद्यालय नंबर एक मुकुंदपुर कमरा नंबर एक         44.39
कल्याणकारी इंटर कॉलेज बघरा कमरा नंबर पांच                44.75
स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज बघरा कमरा नंबर पांच       48.84
प्राथमिक विद्यालय कुटबा कमरा नंबर दो                           48.96

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed