{"_id":"600b18d58ebc3e2c4d2e52bb","slug":"up-day-will-be-celebrated-with-grandeur-in-numaish-maidan-muzaffarnagar-news-mrt5218424100","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुमाइश मैदान में भव्यता के साथ मनेगा यूपी दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुमाइश मैदान में भव्यता के साथ मनेगा यूपी दिवस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सीडीओ आलोक यादव ने बताया कि शहर के नुमाइश मैदान में 24 से 26 जनवरी तक यूपी दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम में सभी विभाग एकीकृत कार्यक्रम के अंतर्गत सहयोग प्रदान करेंगे तथा सभी विभाग अपने-अपने विभागीय योजनाओं के प्रदर्शन को स्टॉल लगाएंगे।
सीडीओ ने बताया कि मंच की व्यवस्था लोनिवि करेगा। परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण को कोर्डिनेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर पालिका को नुमाइश पंडाल की साफ-सफाई की व्यवस्था दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम तीन दिवसीय मेले में ही आयोजित कराने के लिए कहा गया है। 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस की रैली भी नुमाइश ग्राउंड से ही निकाली जाएगी। नुक्कड़ नाटक होंगे।
प्रतिदिन 10 युवक एवं 10 महिला मंगल दलों को खेलकूद के सामान का वितरण किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रमों के अंतर्गत ताइक्वांडो, क्रिकेट एवं गोष्ठि का आयोजन कराया जायेगा। स्वास्थ्य विभाग आरोग्य मेले, स्वास्थ्य मेले की व्यवस्था करेगा। मिशन शक्ति, कृषि विभाग के कार्यक्रम भी होंगे।