फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP Crime: crooks fired on Doctor and medical store owner and beaten up in Muzaffarnagar

रात में वारदात: डॉक्टर और स्टोर संचालक पर फायरिंग, गाड़ी के शीशे टूटे, मारपीट कर फरार हुए बदमाश

Tue, 22 Aug 2023 12:34 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 22 Aug 2023 12:34 AM IST
सार

Muzaffarnagar News : बेखौफ बदमाशों ने सोमवार रात को डॉक्टर और मेडिकल स्टोर संचालक पर फायरिंग कर दी। फायरिंग से गाड़ी के शीशे भी टूट गए। बताया गया कि बदमाश मारपीट करके फरार हो गए।

विज्ञापन
UP Crime: crooks fired on Doctor and medical store owner and beaten up in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी में सोमवार रात को बदमाशों ने एक वारदात को अंजाम दे डाला। बताया गया कि थाना छपार के गांव भैंसरहेड़ी निवासी डाॅ. मनव्वर और कस्बे के लक्सर रोड पर मेडिकल स्टोर संचालक शोएब पर अपने गांव लौटते समय बदमाशों ने फायरिंग कर दी।

विज्ञापन

सोमवार देर रात दोनों पुरकाजी से अपनी कार में सवार होकर गंगनहर पटरी से होते हुए अपने गांव लौट रहे थे। भैंसरहेडी मोड़ पर तीन अज्ञात बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की। कार पर फायरिंग भी की, जिससे कार के शीशे टूट गए। दोनों ने किसी तरह अपनी जान बचाई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Exclusive: कलीम की गिरफ्तारी के बाद हुए कई बड़े खुलासे, पड़ोसी देशों के लोगों को भी एजेंट बना रहा ISI
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने अपने परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुरकाजी और छपार पुलिस मौके पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर बदमाशों की जंगल में कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा।

यह भी पढ़ें: Meerut: फिटकरी की बेटी को अमेरिका में मिलेगी तीन करोड़ की छात्रवृत्ति, परिजनों की खुशी का नहीं कोई ठिकाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed