{"_id":"69a181fa6d624abd6f0291c3","slug":"up-clear-picture-regarding-panchayat-elections-state-government-minister-told-when-will-the-list-be-publish-2026-02-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पंचायत चुनाव को लेकर साफ हुई तस्वीर, प्रदेश सरकार के मंत्री ने बता दिया, कब होगा सूची का प्रकाशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पंचायत चुनाव को लेकर साफ हुई तस्वीर, प्रदेश सरकार के मंत्री ने बता दिया, कब होगा सूची का प्रकाशन
Fri, 27 Feb 2026 05:08 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 27 Feb 2026 05:08 PM IST
सार
Muzaffarnagar News: पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर खतौली में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने पंचायत चुनाव, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद प्रकरण, अखिलेश यादव के बयान समेत कई मुद्दों पर बात की।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते ओमप्रकाश राजभर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूबे के पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पंचायत चुनाव अपने समय पर होंगे। फिलहाल एसआईआर का कार्य चल रहा है। 15 अप्रैल को सूची का प्रकाशन होगा। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। कहा कि सपा के समय में दंगे होते थे, योगी के राज में कोई दंगा नहीं हुआ। प्रदेश से माफियाओं का सफाया हो गया है।
विज्ञापन
खतौली में जानसठ रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में भागीदारी पार्टी (पी) की ओर से वंचित, शोषित एकता रैली कार्यक्रम के दौरान राजभर ने कहा कि बैलेट पेपर छप चुके हैं, सभी जिलों में भेज दिए गए हैं। एसआईआर, परीक्षा और जनगणना को लेकर भ्रांति है, मगर चुनाव समय पर ही होंगे।
विधानसभा चुनाव एनडीए गठबंधन के साथ ही मिलकर लड़ा जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से जापान का नाम बदलने को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि जब मुजफ्फरनगर में दंगा हो रहा था, तब वह मुख्यमंत्री थे और सैफई में बैठक कर नृत्य देख रहे थे।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि कोई भी अपने हाथ में कानून लेने का प्रयास करेगा तो कानून अपना काम करेगा। हम संविधान के दायरे में रहकर कार्य करने की शपथ लेते हैं। इस दौरान डॉ. महेश चंद्रा प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, रमेश प्रजापति, अनिल प्रजापति, मांगेराम, सौरभ मौजूद रहे।
अपने समाज के महापुरुषों का इतिहास जानने वाला ही आगे बढ़ता है : राजभर
महात्मा संतराम की जयंती तथा भागीदारी पार्टी के पांचवे स्थापना दिवस पर रैली का आयोजन किया गया। रैली में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि अपने समाज के महापुरुषों का इतिहास जानने वाला ही आगे बढ़ता है। जानसठ रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित रैली में उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में करीब 18 प्रतिशत आबादी अकेले प्रजापति समाज की है। उन्होंने प्रजापति समाज से एकजुट होने का आह्वान किया। वह सरकार से लगातार वार्तालाप कर सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट 2026 पंचायत चुनाव के पहले लागू करवा कर चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। इससे वंचित वर्ग का भी राजनीति में प्रतिनिधित्व हो सके।

27 प्रतिशत ओबीसी के आरक्षण का पूरा लाभ कुछ गिनी चुनी जातियां ही ले रही हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वह पीडीए का एक झूठा और खोखला नारा दे रहे हैं। विगत विधानसभा चुनाव में उन्होंने भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति समेत कई दलों को धोखा देने का काम किया। वह नहीं चाहते कि कोई भी छोटा राजनीतिक दल खड़ा हो सके।