फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP cabinet expansion soon: RLD leader putting all their strength to get the ministry

यूपी मंत्रिमंडल विस्तार: मंत्रालय पाने के लिए ताकत झोंक रहे रालोद के नवरत्न, गिनाया जा रहा सियासी नफा-नुकसान

Sat, 02 Mar 2024 02:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 02 Mar 2024 02:37 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में जल्द होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। मंत्रालय पाने के लिए रालोद के नवरत्न पूरी ताकत झोंक रहे हैं। सभी रालोद के शीर्ष नेतृत्व के समक्ष अपने-अपने तर्क रख रहे हैं। हालांकि मंत्री की कुर्सी किसे नसीब होगी यह तो वक्त आने पर ही मालूम चलेगा।

विज्ञापन
UP cabinet expansion soon: RLD leader putting all their strength to get the ministry
प्रसन्न चौधरी, जयंत चौधरी व राजपाल बालियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में जल्द ही होने जा रहे मंत्रिमंडल विस्तार में रालोद को हिस्सेदारी मिलने की संभावना है। एक मंत्रालय के लिए नौ विधायक शीर्ष नेतृत्व के समक्ष अपनी-अपनी दावेदारी करने में जुटे हैं। जातीय गुणा-भाग और सियासी नफा-नुकसान भी गिनाया जा रहा है।

विज्ञापन


राज्यसभा चुनाव के बाद यह साफ हो गया है कि रालोद जल्द ही एनडीए का हिस्सा होगा। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह की दिल्ली में मुलाकात के बाद घोषणा की संभावना है। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात करने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही मंत्रीमंडल विस्तार होगा। ऐसे में रालोद को मंत्रालय में हिस्सेदारी की चर्चा और अधिक तेज हो गई है।

विज्ञापन

UP cabinet expansion soon: RLD leader putting all their strength to get the ministry
नौ विधायकों के साथ जयंत चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

रालोद के नौ विधायक हैं। इनमें रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान का नाम सबसे ऊपर बताया जा रहा है। लेकिन अन्य विधायक भी अपनी दावेदारी में पीछे नहीं है। शामली के विधायक प्रसन्न चौधरी, सिवालखास के विधायक गुलाम मोहम्मद और थानाभवन के विधायक अशरफ अली का नाम भी तेजी से चर्चा में आया है। देखने वाली बात यह होगी कि मंत्रालय की कुर्सी किसके हिस्से में आती है।

UP cabinet expansion soon: RLD leader putting all their strength to get the ministry
लखनऊ विधान सभा में बोलते शामली विधायक प्रसन्न चौधरी

मंत्रालय में जाट, दलित, मुस्लिम या गुर्जर
मंत्रालय के लिए शीर्ष नेतृत्व जातीय गुणाभाग करने में जुटा है। देखने वाली बात यह होगी कि सियासी समीकरण में जाट, मुस्लिम, गुर्जर या अनुसूचित जाति के विधायक में से किसे तरजीह दी जाती है। जिले का चयन भी रालोद नेतृत्व के लिए अहम माना जा रहा है। बुढ़ाना से तीन बार के विधायक राजपाल बालियान पार्टी के पुराने वफादारों में है, इसी वजह से उनके नाम की चर्चा सबसे अधिक हो रही है।

विज्ञापन

UP cabinet expansion soon: RLD leader putting all their strength to get the ministry
विधायक चंदन चौहान - फोटो : amar ujala

ये हैं रालोद के विधायक
बुढ़ाना से राजपाल बालियान, पुरकाजी सुरक्षित सीट से अनिल कुमार, खतौली से मदन भैया, मीरापुर से चंदन चौहान, छपरौली से अजय कुमार, सिवालखास से गुलाम मोहम्मद, शामली से प्रसन्न चौधरी, थानाभवन से अशरफ अली, शादाबाद से गुड्डू चौधरी विधायक हैं। इनमें राजपाल बालियान विधानमंडल दल के नेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed