फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP by-elections: Nomination process started, purchased on first day, read every update of Khatauli seat

यूपी उपचुनाव: नामांकन प्रक्रिया शुरू, पहले दिन खरीदे गए पांच फार्म, पढ़िए खतौली सीट का हर अपडेट

Thu, 10 Nov 2022 11:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 10 Nov 2022 11:34 PM IST
सार

यूपी उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। मुजफ्फरनगर में पहले दिन खरीदे पांच फार्म गए। यहां पढ़िए खतौली सीट का हर अपडेट।

विज्ञापन
UP by-elections: Nomination process started, purchased on first day, read every update of Khatauli seat
यूपी उपचुनाव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में खतौली उप चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन पांच नामांकन पत्र खरीदे गए। किसी भी प्रत्याशी ने फार्म जाम नहीं किया गया है। गुरुवार को किसी भी प्रमुख पार्टी या चर्चित चेहरे ने नामांकन नहीं लिया। कचहरी के मुख्य गेट से आमजन का आवागमन बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन


नामांकन प्रक्रिया के लिए एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह के न्यायालय को नामांकन कक्ष बनाया गया है। चुनाव अधिकारी एसडीएम खतौली जीत सिंह राय ने बताया कि पहले दिन कोई नामांकन फार्म जमा नहीं किया गया है। पांच प्रत्याशियों के नाम से नामांकन फार्म जरूर लिए गए हैं।
विज्ञापन


उधर, दिन पर कचहरी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। नामांकन कक्ष से कचहरी की मुख्य सड़क तक बेरिकेडिंग की गई है। मुख्य गेट से वाहनों का आवागमन बंद रहा। सदर बाजार की पहली गली में वाहनों का प्रवेश नहीं हुआ। यहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं एसएसपी विनीत जायसवाल ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नामांकन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से लगाई बेरीकेडिंग, कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरे व अन्य सुरक्षा उपकरणों और यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजी ने की चुनाव की तैयारियों की समीक्षा
एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा निरोधात्मक कार्रवाई करे। एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई करें। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों की जानकारी कर वहां सख्त व्यवस्था की जाए। आदर्श आचार संहिता के नियमों का सख्ती से पालन कराए। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों की निगरानी की जाए। शस्त्र लाइसेंस जमा करने की प्रक्रिया में तेजी लाए।

इस दौरान डीआईजी सहारनपुर सुधीर कुमार सिंह, एसएसपी विनीत जायसवाल, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी अपराध प्रशांत कुमार प्रसाद, एसपी यातायात कुलदीप सिह, सहायक पुलिस अधीक्षक व सीओ सिटी  आयुष विक्रम सिंह मौजूद रहे। 

प्रशासन ने शुरू की मतगणना की तैयारियां
अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार ने नवीन मंडी स्थल का निरीक्षण किया। एडीएम ने बताया कि मतदान पार्टियों की रवानगी, मतगणना के लिए निर्मित किए जाने वाले स्थानों का निरीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें: UP: वर्दी के रौब में तो कोई जानबूझकर नहीं लगा रहा हेलमेट,जिले में ताबड़तोड़ कार्रवाई, वसूला दो लाख का जुर्माना

उपचुनाव के लिए बनाया गया कंट्रोल रूम
खतौली उपचुनाव के लिए डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित इंटेग्रेटेड कमांड एन्ड कंट्रोल सेंटर में निर्वाचन नियंत्रण कक्ष/कॉल सेंटर स्थापित किया है। यहां टोल फ्री नंबर 0131-2433023 एवं 1950 और मोबाइल नंबर 9412210080 पर कॉल की जा सकती है। किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

यह भी पढ़ें: यूपी: OYO होटल में छापा पड़ते ही मची भगदड़, चंद मिनटों में भाग निकले प्रेमी-जोड़े, देखिए तस्वीरें

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
खतौली विधानसभा उपचुनाव के लिए एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। एडीएम ने कहा कि राजनीतिक दल चुनाव शांतिपूर्ण कराने में सहयोग करें। यदि कोई असमाजिक तत्व चुनाव को प्रभावित करता है तो उसकी सूचना सर्वप्रथम जिला प्रशासन को दें। सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, उप जिलाधिकारी खतौली जीत सिंह राय उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed