फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: Bhakiyu will siege SSP office on November 14, announced in Panchayat

MUZAFFARNAGAR : भाकियू 14 नवंबर को करेगी SSP कार्यालय का घेराव, पंचायत में किया बड़ा एलान

Thu, 10 Nov 2022 11:15 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 10 Nov 2022 11:15 PM IST
सार

MUZAFFARNAGAR NEWS : भाकियू 14 नवंबर को SSP कार्यालय का घेराव करेगी। भाकियू ने गुरुवार को पंचायत में यह बड़ा एलान किया।

विज्ञापन
UP: Bhakiyu will siege SSP office on November 14, announced in Panchayat
पंचायत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में पुलिस पर किसानों के उत्पीड़न और रतनपुरी प्रकरण में वायदाखिलाफी का आरोप लगाते हुए भाकियू ने एसएसपी कार्यालय के घेराव का एलान किया है। जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि पुलिस किसानों और भाकियू कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने का काम कर रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: वर्दी के रौब में तो कोई जानबूझकर नहीं लगा रहा हेलमेट,जिले में ताबड़तोड़ कार्रवाई, वसूला दो लाख का जुर्माना
विज्ञापन


महावीर चौक स्थित भाकियू कार्यालय पर आयोजित पंचायत में जिलाध्यक्ष ने कहा कि बरला में सीओ कार्यालय पर हुए प्रकरण में बेवजह मुकदमे दर्ज किए गए थे। इसके बाद रतनपुरी में युवा जिलाध्यक्ष कपिल सोम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, जबकि सोम मौके पर ही मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि रतनपुरी प्रकरण को चार दिन में हल करा देंगे, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ। इसी वजह से तय किया गया है कि अगर 13 नवंबर तक पुलिस ने अपना वादा पूरा नहीं किया गया तो भाकियू 14 नवंबर को एसएसपी कार्यालय पर महापंचायत करेगी। इस दौरान जिला प्रभारी विनय चौधरी, नवीन राठी, प्रमोद गुलिया, अशोक घटायन, संजीव राठी, प्रमोद अहलावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed