{"_id":"5e5ab41c8ebc3ef3bc6cf022","slug":"union-minister-of-state-balian-demanded-for-kiln-muzaffarnagar-news-mrt4715164136","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय राज्यमंत्री बालियान से भट्ठे चलवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय राज्यमंत्री बालियान से भट्ठे चलवाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय राज्यमंत्री बालियान से भट्ठे चलवाने की मांग
मुजफ्फरनगर। ईंट निर्माता कल्याण समिति ने केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान करे समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने भट्ठे चलवाने की मांग की।
समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि एक तरफ बे मौसम बारिश से भट्ठा स्वामियों का काफी नुकसान हो चुका है, दूसरी तरफ सरकारी नियम कानूनों की वजह से व्यापार बंद होने के कगार पर है। भट्ठे न चलने की वजह से सभी मजदूरों और भट्ठे से जुड़े कर्मचारियों के वेतन का आर्थिक बोझ लगातार बढ़ रहा है। अगर भट्ठे नहीं चलेंगे तो आम आदमी पर महंगाई की मार पड़ेगी। राजेश राणा ने केंद्रीय मंत्री से भट्ठे चलवाने के लिए मदद करने की अपील की। मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा वह परेशानी समझ रहे हैं, सरकारी स्तर पर जो भी मदद संभव होगी, वह प्रयास किया जाएगा। इस पर समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने उनका आभार जताया। इस दौरान बलराम तायल, राजेश राणा, अशोक कुमार, करणवीर प्रधान, पप्पू प्रधान, रमेश चेयरमैन, धर्मपाल मलिक, कृष्णपाल, प्रदीप, परमेंद्र तोमर, तस्लीम, वेदप्रकाश, मेनपाल मौजूद रहे।