फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Under-18 Asian Championship: Three players from Western UP selected for Asian Championship

अंडर-18 एशियन चैंपियनशिप: पश्चिमी यूपी के तीन खिलाड़ियों का एशियन चैंपियनशिप के लिए चयन

Thu, 11 Aug 2022 07:05 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 11 Aug 2022 07:05 PM IST
सार

पश्चिमी यूपी के तीन खिलाड़ियों का अंडर-18 एशियन चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। इनमें मुजफ्फरनगर के आर्यन बालियान समेत सहारनपुर और बिजनौर के एक-एक खिलाड़ी शामिल है। 

विज्ञापन
Under-18 Asian Championship: Three players from Western UP selected for Asian Championship
खिलाड़ी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

खेल के मैदान पर एक बार फिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी अपनी चमक बिखेरेंगे। अंडर-18 एशियन चैंपियनशिप के लिए चयनित 12 खिलाडियों में मुजफ्फरनगर के आर्यन बालियान समेत सहारनपुर और बिजनौर के एक-एक खिलाड़ी का चयन हुआ है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Commonwealth games 2022: देश के लिए दो पदक जीतने वाली रूपल चौधरी का जोरदार स्वागत, ये हैं उपलब्धियां
विज्ञापन


ईरान में 15 से 22 अगस्त तक अंडर-18 आयु वर्ग की वॉलीबाल एशियन चैंपियनशिप खेली जाएगी। टीम इंडिया के चयन के लिए देशभर से 20 खिलाड़ियों का चयन कर भुवनेश्वर में कैंप लगाया गया था। शिविर में मुजफ्फरनगर जिले के सिसौली कस्बे के आर्यन बालियान, सहारनपुर के देवबंद के आदित्य राणा और बिजनौर के लवी चौधरी भी शामिल थे। तीनों का चयन टीम इंडिया के लिए हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहारनपुर में बडगांव क्षेत्र के गांव दल्हेड़ी के एक किसान के बेटे का ईरान में होने वाली वॉलीबाल एशियन चैंपियनशिप में खेलने के लिए चयन हुआ है। गुरुवार को गांव दल्हेड़ी के आदित्य राणा का अडंर-18 भारतीय वॉलीबाल टीम में चयन होने पर गांव में खुशी का माहौल है। भारतीय वॉलीबाल टीम में चयन होने पर आदित्य राणा को ढेरों बधाई मिल रही हैं।

ईरान में 15 से 22 अगस्त तक ईरान में होने वाली वॉलीबाल एशियन चैंपियनशिप के लिए अडंर-18 भारतीय वॉलीबाल टीम में बड़गांव क्षेत्र के दल्हेड़ी निवासी किसान शिवकुमार पुत्र कांशी राम के बेटे आदित्य राणा का चयन हुआ है। गुरुवार को घोषित टीम में आदित्य राणा नाम शामिल होने से गांव में खुशी की लहर है। आदित्य राणा अयोध्या के स्पोर्ट्स होस्टल में रहकर वॉलीबाल की तैयारी कर रहे थे। साल 2020 में आदित्य ने नेशनल वॉलीबाल में रजत पदक जीता था। आदित्य राणा ने बताया कि बीते 18 जून से उड़ीसा के भूवनेश्वर में भारतीय वॉलीबाल टीम के चयन हेतु कैंप चल रहा था। गुरुवार को जारी अडंर-18 भारतीय टीम में उन्हें खेलने को स्थान मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed