{"_id":"62f4cebc69d5815b3f0971bf","slug":"under-18-asian-championship-three-players-from-western-up-selected-for-asian-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-18 एशियन चैंपियनशिप: पश्चिमी यूपी के तीन खिलाड़ियों का एशियन चैंपियनशिप के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-18 एशियन चैंपियनशिप: पश्चिमी यूपी के तीन खिलाड़ियों का एशियन चैंपियनशिप के लिए चयन
Thu, 11 Aug 2022 07:05 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 11 Aug 2022 07:05 PM IST
सार
पश्चिमी यूपी के तीन खिलाड़ियों का अंडर-18 एशियन चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। इनमें मुजफ्फरनगर के आर्यन बालियान समेत सहारनपुर और बिजनौर के एक-एक खिलाड़ी शामिल है।
विज्ञापन
खिलाड़ी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेल के मैदान पर एक बार फिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी अपनी चमक बिखेरेंगे। अंडर-18 एशियन चैंपियनशिप के लिए चयनित 12 खिलाडियों में मुजफ्फरनगर के आर्यन बालियान समेत सहारनपुर और बिजनौर के एक-एक खिलाड़ी का चयन हुआ है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Commonwealth games 2022: देश के लिए दो पदक जीतने वाली रूपल चौधरी का जोरदार स्वागत, ये हैं उपलब्धियां
विज्ञापन
ईरान में 15 से 22 अगस्त तक अंडर-18 आयु वर्ग की वॉलीबाल एशियन चैंपियनशिप खेली जाएगी। टीम इंडिया के चयन के लिए देशभर से 20 खिलाड़ियों का चयन कर भुवनेश्वर में कैंप लगाया गया था। शिविर में मुजफ्फरनगर जिले के सिसौली कस्बे के आर्यन बालियान, सहारनपुर के देवबंद के आदित्य राणा और बिजनौर के लवी चौधरी भी शामिल थे। तीनों का चयन टीम इंडिया के लिए हो गया है।
विज्ञापन
सहारनपुर में बडगांव क्षेत्र के गांव दल्हेड़ी के एक किसान के बेटे का ईरान में होने वाली वॉलीबाल एशियन चैंपियनशिप में खेलने के लिए चयन हुआ है। गुरुवार को गांव दल्हेड़ी के आदित्य राणा का अडंर-18 भारतीय वॉलीबाल टीम में चयन होने पर गांव में खुशी का माहौल है। भारतीय वॉलीबाल टीम में चयन होने पर आदित्य राणा को ढेरों बधाई मिल रही हैं।
ईरान में 15 से 22 अगस्त तक ईरान में होने वाली वॉलीबाल एशियन चैंपियनशिप के लिए अडंर-18 भारतीय वॉलीबाल टीम में बड़गांव क्षेत्र के दल्हेड़ी निवासी किसान शिवकुमार पुत्र कांशी राम के बेटे आदित्य राणा का चयन हुआ है। गुरुवार को घोषित टीम में आदित्य राणा नाम शामिल होने से गांव में खुशी की लहर है। आदित्य राणा अयोध्या के स्पोर्ट्स होस्टल में रहकर वॉलीबाल की तैयारी कर रहे थे। साल 2020 में आदित्य ने नेशनल वॉलीबाल में रजत पदक जीता था। आदित्य राणा ने बताया कि बीते 18 जून से उड़ीसा के भूवनेश्वर में भारतीय वॉलीबाल टीम के चयन हेतु कैंप चल रहा था। गुरुवार को जारी अडंर-18 भारतीय टीम में उन्हें खेलने को स्थान मिला।