{"_id":"62ae0b43b849194dd1092685","slug":"uncle-and-nephew-died-in-a-road-accident-in-muzaffarnagar-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar Accident: गमी से लौट रहे चाचा-भतीजे की हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar Accident: गमी से लौट रहे चाचा-भतीजे की हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम
Sat, 18 Jun 2022 10:59 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 18 Jun 2022 10:59 PM IST
सार
गमी से लौट रहे चाचा-भतीजे की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। परिवार में एक साथ दो लोगों की मौत से कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के सिखेड़ा में पानीपत-खटीमा हाईवे पर खराब हुई कार के पास खड़े हसीमुद्दीन (55) और भतीजे आरिफ (21) को तेज गति से आए ट्रक ने कुचल दिया। चाचा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजे ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हुए हैं। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
हसीमुद्दीन मोहल्ला मुश्तर्क मीरापुर के रहने वाले थे। ये अपने भतीजे आरिफ, भतीजी सलमा, परिवार के मुस्तफा की पत्नी शबाना के साथ शुक्रवार को मुजफ्फरनगर एक रिश्तेदारी में हुई गमी में गए थे। लौटते वक्त रात में लगभग साढे़ ग्यारह बजे सिखेड़ा में पेट्रोल पंप के पास इनकी कार खराब हो गई। हसीमुद्दीन और आरिफ कार से उतर कर नीचे खडे़ हो गए। उन्होंने मीरापुर फोन कर दूसरी कार मंगवाई। इसी दौरान मुजफ्फरनगर की तरफ से आए ट्रक ने दोनों को कुचलने के बाद कार में टक्कर मार दी। सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव ने बताया कि मृतक हसीमुद्दीन के बेटे शान मोहम्मद ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
चाचा-भतीजे की मौत से परिवार में शोक
चाचा-भतीजे की मौत से परिजनों में शोक छा गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही नाते-रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने गांव पहुंच कर परिवार को सांत्वना दी। आरिफ के पिता सऊदी अरब के दमाम शहर में नौकरी करते हैं। पुत्र की मौत की सूचना पाकर वह मीरापुर के लिए फ्लाइट से चल दिए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP Board 10th 12th Result: ये हैं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर्स, यहां देखें पश्चिमी यूपी के जिलों की लिस्ट
वहीं हादसे से परिवार में गम का माहौल है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मीरापुर से दूसरी कार लेकर हसीमुद्दीन के परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। चाचा-भतीजे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।