फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ulma expresses anger against President of France

उलेमा ने फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ किया गुस्से का इजहार

Sun, 01 Nov 2020 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Ulma expresses anger against President of France
उलमा ने फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ किया गुस्से का इजहार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के अपमानजनक कार्टून का समर्थन करने पर फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ उलमा ने गुस्से का इजहार किया। उन्होंने कहा कि मोहम्मद साहब की शान में तौहीन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

शनिवार को कस्बे के मदरसा तालीमुल इस्लाम में उलमा बैठक हुई। बैठक में शहर काजी मुफ़्ती तनमिक अहमद ने कहा कि, मुसलमान का ईमान अल्लाह और उसके रसूल पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब पर है। इसलिए पैगंबर साहब की तौहीन किसी भी कीमत पर ना काबिले बर्दाश्त है। उन्होंने देश के मुसलमानों सहित सभी वर्ग के लोगों से फ्रांस मैं बने सभी सामान का पूरी तरह से बहिष्कार करने व व्यापारियों से फ्रांस में बने सामान की बिक्री नहीं करने की अपील की। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि सरकार भी इस में अपना दखल दे और मामले का संज्ञान लेते हुए इस मुद्दे पर फ्रांस के खिलाफ मजबूत रणनीति तैयार करें। बैठक में अंजार हुसैन एडवोकेट, हाजी वली उल्ला काजमी , हाफिज मुर्तजा, कारी इंतसार, हाफिज अजीज अहमद अंसारी, हाफिज शाहनवाज, हाफ़िज शहजाद, फुरकान मलिक, सलीम अहमद, परवेज आलम आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता मुफ़्ती तनमिक अहमद व संचालन हाफिज मुर्तजा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed