फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ulama expressed displeasure over the disputed statement of Sadhvi Prachi

साध्वी प्राची के विवादित बयान पर उलमा ने जताई नाराजगी

Sun, 08 Nov 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Ulama expressed displeasure over the disputed statement of Sadhvi Prachi
देवबंद (सहारनपुर)। भाजपा की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची के सभी मस्जिदों को तोड़कर मंदिर बनाने वाले विवादित बयान पर उलमा ने कड़ी नाराजगी जताई है। उलमा का कहना है कि साध्वी हमेशा नफरत भरी बयानबाजी करती हैं। साधु का चोला पहन लेने से कोई साधु नहीं हो जाता।
विज्ञापन

शनिवार को जमीयत दावातुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि साध्वी प्राची जैसी मानसिकता वाले लोग सिर्फ नफरत फैलाना जानते हैं। ऐसे लोग क़ुरआन के बारे में क्या जाने। उन्हें ख़ुद अपने धर्म की पुस्तकों के बारे में मालूम नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि उनके पास ज्ञान होता तो वह नफरत फैलना का काम न करतीं। ऐसे लोग मुल्क की अमन सलामती के लिए बाधक हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सरकार को चाहिए कि वे इस तरह के विवादित और नफरत भरे बयानों पर लगाम कसने के लिए कानूनी की जाए। मुरादाबाद में साध्वी प्राची ने अपने बयान में कहा कि सभी मस्जिदों को तोड़कर वहां मंदिर बनाने चाहिए साथ ही उन्होंने इस्लामिक आतंकवाद को खत्म करने के लिए कुरआन पर पाबंदी लगाने को कहा। जिस पर उलमा ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed