फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Udaipur company fined Rs 75 lakh for mining without permission

बगैर अनुमति के खनन करने पर उदयपुर की कंपनी पर 75 लाख का जुर्माना ठोका

Tue, 15 Dec 2020 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Udaipur company fined Rs 75 lakh for mining without permission
बगैर अनुमति के खनन करने पर उदयपुर की कंपनी पर 75 लाख का जुर्माना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन ने किसान आंदोलन को एक रणनीति के तहत दबाने के लिए एक किसान संगठन पर नकेल कस दी है। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर बिना अनुमति के खनन करने पर उदयपुर की एक कंपनी को 75 लाख का नोटिस जारी किया है। इसके जारी होते ही हलचल एक बड़े किसान संगठन में हुई है। किसान संगठन और प्रशासन दोनो एक-दूसरे पर दबाव बनाने का खेल खेल रहे हैं।

दिल्ली में चल रहे किसानों के आंदोलन को देखते हुए सरकार और प्रशासन की किसान संगठनों के एक-एक काम पर नजर है। हाल ही में अचानक पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर खनन बंद कराते हुए मशीन और डंपर को प्रशासन ने तितावी थाने में सीज कराया है। यहीं नहीं मिट्टी भराव का काम लेने वाली राजस्थान के उदयपुर की एक कंपनी को 75 लाख का नोटिस भी जारी किया गया है। एडीएम प्रशासन अमित सिंह के मुताबिक प्रशासन से बिना अनुमति के इस मार्ग पर लगभग 15 हेक्टेयर खनन किया है। पांच लाख प्रति हेक्टेयर के हिसाब से पेनाल्टी लगाई गई है। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर दूसरे चरण में शामली से मुजफ्फरनगर तक कार्य शुरू हो चुका है। प्रशासन को यह पता था कि उदयपुर की कंपनी से आंतरिक रूप से यह काम जिले के एक बड़े किसान संगठन के पदाधिकारियों ने ले रखा है। आला अफसरों ने शासन में इसकी जानकारी दी और दबाव की दृष्टि से खनन प्रकरण में सीधे कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed