फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two youths riding a scooter died in an accident.

Muzaffarnagar News: हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत

Sun, 16 Nov 2025 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Two youths riding a scooter died in an accident.
मुजफ्फरनगर/ भोपा। मुजफ्फरनगर में भोपा मार्ग पर सिद्धबली पेपर मिल के पास सुबह के समय स्कूटी में पीछे से अज्ञात वाहन की टक्कर में भोपा के गांव रहमतपुर निवासी अभय उर्फ सोनू (20) व भोकरहेड़ी निवासी विक्की (23) की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित भाग गया। दोनों युवक ब्लिंकिट कंपनी में डयूटी पर जा रहे थे। अभय परिवार का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन


भोपा थाना क्षेत्र के गांव रहमतपुर निवासी अभय व कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला नेहरू चौक निवासी विक्की मुज़फ्फरनगर में ब्लिंकिट नामक कम्पनी में डोर-टू-डोर खाना पहुंचाने का कार्य करते थे। शनिवार की सुबह करीब पांच बजे वह दोनों स्कूटी पर सवार होकर कम्पनी में डयूटी जा रहे थे।
विज्ञापन

स्कूटी को अभय चला रहा था। जब वह नई मंडी थाना क्षेत्र की सिद्धबली पेपर मिल के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन चालक ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। अभय उर्फ सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की जानकारी नई मंडी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने घायल विक्की को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पहचान कराकर दोनों युवकों के परिजनों को सूचना दी। परिजन अस्पताल पर पहुंचे। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। नई मंडी सीओ राजू कुमार साव का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।
-----
बीए की पढ़ाई कर रहा था अभय
अभय नौकरी करने के साथ ही मुजफ्फरनगर के एक डिग्री कॉलेज से बीए की पढ़ाई भी कर रहा था। अभय के पिता अरविंद, माता गीता, छोटी बहन दीपाली का रो-रोकर बुरा हाल है। अभय अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। भोकरहेड़ी निवासी विक्की के परिवार में पिता प्रमोद, माता सुनीता, बहन पिंकी, निक्की तथा एक भाई प्रिंस हैं। दोनों मृतकों के परिजन किसान हैं।
अभय के पिता हैं नेत्रहीन, विक्की का भाई दिव्यांग
ग्रामीणों के अनुसार रहमतपुर निवासी मृतक अभय के पिता अरविंद जन्म से ही नेत्रहीन हैं। अभय उनका एकमात्र सहारा था। वह पिता के कार्य में बहुत सहयोग करता था। पिता ने अपने बेटे की शक्ल तो नहीं देखी पर कानों में बेटे की आवाज बसी हुई थी। बेटे की मौत से वह गमगीन है। उधर, भोकरहेड़ी निवासी मृतक विक्की का छोटा भाई प्रिंस दिव्यांग हैं। विक्की अपने छोटे भाई प्रिंस का बहुत ख्याल रखता था।

शुक्रतीर्थ में हुआ अंतिम संस्कार
जैसे ही दोनों युवकों के शव गांव में पहुंचे तो गांव में शोक छा गया। दोनों युवकों का शाम के समय शुक्रतीर्थ घाट पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, रामकुमार शर्मा, भाकियू नेता योगेश शर्मा, सर्वेंद्र राठी, रविंद्र प्रधान, राजीव चैयरमैन, मूलचंद, राजेश चैयरमैन आदि काफी लोग शामिल हुए।

मिट्टी से लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली रोकी
भोपा। दो युवकों की मौत के बाद पुलिस ने भोपा बाईपास पर मिट्टी से लदे कई ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को रोक कर जांच पड़ताल की। कुछ ग्रामीणों का कहना था कि रात व सुबह के समय बिना किसी रोकटोक के भोपा-मुजफ्फरनगर मार्ग पर भोपा से लेकर मुजफ्फरनगर तक मिट्टी से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली खूब दौड़ते हैं। पुलिस घटना को संज्ञान में रखते हुए इस बिंदु पर भी जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed