{"_id":"5dd2ef2e8ebc3e54761778fb","slug":"two-youths-of-sherpur-died-in-road-accident-muzaffarnagar-news-mrt4543122168","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेरपुर के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेरपुर के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : ???? ??????
शेरपुर के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत
मुजफ्फरनर। शहर कोतवाली के गांव शेरपुर के दो युवकों की राजस्थान में जयपुर हाईवे पर हुए सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी है। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है तथा गांव में शोक व्याप्त है।
शेरपुर गांव निवासी जाने आलम का बेटा सलमान (25) ट्रक चालक था। वह रुड़की से ट्रक में शीशा भर कर जयपुर जा रहा था। उसके साथ गांव के ही दो अन्य साथी मुसर्रफ (20) पुत्र फारुख और आजाद (22) पुत्र जान मोहम्मद भी ट्रक पर गए थे। बताया गया है कि दिल्ली-जयपुर हाईवे पर अचानक सामने एक पशु आने पर चालक सलमान का ट्रक पर नियंत्रण नहीं रहा। ट्रक डिवाइडर पर चढ़ कर दूसरी ओर हाईवे पर चला गया। इसी दौरान दूसरी ओर हाईवे पर आ रहे ट्रक से इनके ट्रक की भिड़ंत हो गई। बताया गया है कि हादसे में ट्रक चालक सलमान और मुसर्रफ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आजाद गंभीर घायल हो गया। उसे जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी भी हालत गंभीर बताई गई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन और ग्रामीण शव लेने के लिए राजस्थान रवाना हो गए। हादसे से गांव में शोक व्याप्त है।