फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two youths died in road accidents

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Sat, 06 Feb 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Two youths died in road accidents
बुढ़ाना में ट्रक की टक्कर से सड़क पर बिखरी बाइक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सड़क हादसों में दो युवकों की मौत
विज्ञापन

बुढ़ाना/तितावी (मुजफ्फरनगर)। अलग-अलग हुए सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
तितावी थाना क्षेत्र के गांव ढिंढ़ावली का रहने वाला जगमेर (40) पुत्र चौहल सिंह शुक्रवार शाम 5 बजे अपनी बहन के यहां भांजे देवेंद्र से मिलने उमरपुर जा रहा था। रास्ते में बुढ़ाना में उसे अजब सिंह (48) नामक एक ग्रामीण मिल गया। बुढ़ाना से अजब सिंह को साथ लेकर जगमेर उमरपुर जाने लगा। बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग पर मदीनपुर गांव के पास ट्रक की टक्कर से वे दोनों बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गए। बाइक पर पीछे बैठे अजब सिंह की मौके पर मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सीएचसी में भर्ती करवाया। यहां चिकित्सकों ने अजब सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गंभीर अवस्था में जगमेर को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। पुलिस ने बताया कि अजब सिंह सहारनपुर जनपद के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गदरेड़ी गांव का रहने वाला था। वह मजदूरी का कार्य करता था। घटना की सूचना पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी है। पुलिस ने बताया कि ट्रक का चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से ट्रक को कब्जे में लिया ह्रै।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, तितावी में पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर गांव काजीखेड़ा स्थित मंदिर के निकट शुक्रवार शाम करीब सात बजे तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सड़क पर गिरे युवक को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराई तो युवक की पहचान गांव अटाली निवासी नरेंद्र सिंह (35) के रूप में हुई। नरेंद्र शुक्रवार दोपहर अपने बहनोई सुखपाल सिंह से मिलने शहर के बुढ़ाना मोड़ गया था, जहां से घर लौटते समय हादसे में ट्रक ने उसे कुचल दिया। परिजनों की ओर से पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed