{"_id":"5f9db91a8ebc3e276d6bb0fe","slug":"two-village-people-clash-in-film-style-in-bhopa-muzaffarnagar-news-mrt508905951","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपा में दो गांव के लोग फिल्मी स्टाइल में भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपा में दो गांव के लोग फिल्मी स्टाइल में भिड़े
विज्ञापन
भोपा में बिजलीघर पर फिल्मी अंदाज में लड़ते दो गांव के लोग।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
भोपा में दो गांव के लोग फिल्मी स्टाइल में भिड़े
भोपा (मुजफ्फरनगर)। विद्युत कनेक्शन को लेकर भोपा बिजलीघर पर कई लोगों के बीच फिल्मी स्टाइल में मारपीट हुई। दोनों पक्षों से तीन लोगों को चोट आई हैं। वहीं, दो गाड़ी वह एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।
भोपा गांव रूड़कली निवासी शादाब, तनवीर आदि का कहना है कि क्षेत्र के गांव पटोली निवासी शहजाद को विद्युत कनेक्शन लेने के लिए पैसे दिए थे। इस मामले को लेकर शनिवार को दोनों पक्ष भोपा बिजलीघर पर पहुंचे, जहां विद्युत कनेक्शन व पैसे के लेनदेन को लेकर आपस में पहले तो गालीगलौज हो गई। इतना ही नहीं इसके बाद फिल्मी स्टाइल में दोनों पक्षों में सरेआम मारपीट हुई। एक पक्ष ने अपनी कार को स्टार्ट कर दूसरी पक्ष की गाड़ी में टक्कर मार उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना ही नहीं सरिए वह लाठी और पत्थर भी चले। लगभग बीस मिनट तक फिल्मी स्टाइल में मारपीट होती रही। इतना ही नहीं पुलिस के आने के बाद भी दोनों पक्ष उलझते रहे। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। तीन लोगों को चोटें भी आई हैं। मारपीट के साथ ही इस दौरान तीन वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए।
दोनों ही किसान यूनियन के अलग-अलग गुटों से जुड़े हुए बताए गए हैं। एक गाड़ी पर भारतीय किसान यूनियन का झंडा और भारतीय किसान यूनियन लिखा हुआ भी देखा गया। दोनों पक्षों की ओर से 50 से भी अधिक लोग समझौते के लिए थाने पर पहुंचे। देर रात तक समझौते के प्रयास जारी रहे। सीओ भोपा सोमेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं आई है। जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सरेआम फिल्मी स्टाइल में की गई मारपीट पर वह पूरी तरीके से संज्ञान लेगें। उधर, भीड़ ने इस मारपीट की वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
बिजलीघर का गेट भी क्षतिग्रस्त
भोपा। दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान बिजलीघर का गेट भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। साथ ही एक विद्युत कर्मी की बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई है। विद्युत विभाग के कर्मचारी अधिकारियों ने मौखिक रूप से पुलिस को इसकी सूचना दी।