फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two students of DAV school in top ten list

टॉप टेन की सूची में डीएवी स्कूल के दो छात्र

Wed, 15 Jul 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two students of DAV school in top ten list
टॉप टेन की सूची में डीएवी स्कूल के दो छात्र
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना/पुरकाजी। सीबीएसई की हाईस्कूल परीक्षा में डीएवी पब्लिक स्कूल के अर्पण बंसल व शिवांश गोयल ने कस्बे में प्रथम स्थान प्राप्त किया। टॉप टेन की सूची में दोनों छात्र 9वें नंबर पर रहे।
डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र अर्पण बंसल 97.4 प्रतिशत व शिवांश गोयल ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। टॉप टेन की सूची में दोनों विद्यार्थी 9वें नंबर पर शामिल है। दोनों विद्यार्थी ने बराबर-बराबर अंक प्राप्त किए। दोनों विद्यार्थियों ने अपने स्कूल के साथ कस्बे के सभी स्कूलों को भी टॉप किया है। इसी स्कूल के उज्जवल मलिक ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में दूसरा स्थान प्राप्त किया। अमन वर्मा 86.8 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। मेपल्स अकादमी की छात्रा अनुषा गोयल ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल को टॉप किया। शगुन सैनी ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। मीनाक्षी चौधरी ने 94.6 प्रतिशत, दर्शना गिरी ने 94.4 प्रतिशत व अभिनव ने भी 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

कस्बे के सनराइज पब्लिक स्कूल की राधिका ने 93.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। आशु त्यागी 90.83 अंक प्राप्त कर दूसरे नंबर पर रहे। इसी स्कूल के अभय सहरावत ने 89.83 प्रतिशत, अमन सिंह ने 89.5 प्रतिशत, चेतन कुमार ने 84.16 प्रतिशत, शिवानी भारद्वाज ने 82.5 प्रतिशत व आशीष पाल ने 82.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। आरती मेमोरियल पब्लिक स्कूल राजपुर-छाजपुर के देशराज मलिक ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। जोनी ने 85 प्रतिशत, मनीषा 82 प्रतिशत तथा शशांक सैनी ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। परीक्षा परिणाम में छात्रों ने अपना दबदबा कायम किया। उधर, पुरकाजी कस्बे के न्यू स्टेपिंग स्टोंस स्कूल की छात्रा अंशिता अग्रवाल ने 93.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया है। उमेर फरीदी ने 88.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय व वंशिका बांगडी ने 87.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। स्कूल के प्रिंसिपल हरियोग वीर संत ने बताया कि रिजल्ट शत प्रतिशत रहा।

अर्पण बंसल

अर्पण बंसल- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed