फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two students arrested in attack on guard and spokesperson

गार्ड व प्रवक्ता पर हमले में दो छात्र गिरफ्तार

Tue, 12 Apr 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two students arrested in attack on guard and spokesperson
गार्ड व प्रवक्ता पर हमले में दो छात्र गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में घुसकर गार्ड से मारपीट व प्रवक्ता से अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपी पकड़े हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया। श्रीराम कॉलेज के निदेशक आलोक गुप्ता ने नई मंडी कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि सोमवार दोपहर में बाइकों पर सवार होकर एक दर्जन से अधिक युवक कॉलेज में पहुंचे थे। इनमें कुछ छात्र श्रीराम कॉलेज के थे, जबकि अन्य बाहरी युवक थे। उन्होंने कॉलेज में जबरन घुसने की कोशिश की थी, कॉलेज के सुरक्षा गार्ड सलीम ने उन्हें रोकना चाहा था तो उसे पीटा। मौके पर पहुंचे प्रवक्ता अमरदीप के साथ अभद्रता की गई। मंडी कोतवाली पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद व एक दर्जन से अधिक हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। इस मामले में कॉलेज के बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र रामपुरी निवासी अमर त्यागी व रामपुरी निवासी डॉ. शिवराज कॉलेज के इंटर के छात्र विपुल को पकड़ा हैं। दोनों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed