फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two sides clash in Samouli village, two injured

समौली गांव में दो पक्षों में संघर्ष, दो घायल

Tue, 18 Aug 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two sides clash in Samouli village, two injured
समौली गांव में दो पक्षों में संघर्ष, दो घायल
विज्ञापन

रतनपुरी। गांव समौली में पॉपुलर के पेड़ों पर सूखने की दवाई डालने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। मारपीट में एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्षेत्र के गांव समौली निवासी मोनू कुमार पुत्र वेदराम ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शनिवार को गांव के ही अनित, अमित और अविनाश उर्फ विकास पुत्रगण सोहनवीर ने उनके पॉपुलर के पेड़ों में सूखने वाली दवाई डाल दी थी, जिससे उसके कई पॉपुलर के पेड़ सूख गए थे। इसके बारे में जब उसने इन लोगों से कहा, तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने समझा बुझाकर घर वापस भेज दिया था। आरोप है कि एक बार फिर उक्त तीनों भाइयों अनित, अमित और अविनाश उर्फ विकास ने हाथों में लाठी, डंडे और धारदार हथियार लेकर घर में घुसकर मोनू व उसके परिजनों पर हमला कर दिया, जिसमें मोनू पक्ष के अंकित और शिवकुमार घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल हेतु खतौली अस्पताल भेजा, जहां गंभीर स्थिति के चलते घायलों को मुजफ्फरनगर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। पुलिस ने पीड़ित के भाई मोनू पुत्र वेदराम की तहरीर पर नामजद तीनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed