फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two scorched including a child due to fire in Kutesara

कुटेसरा में आग लगने से बच्चे समेत दो झुलसें

Fri, 12 Aug 2022 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two scorched including a child due to fire in Kutesara
चरथावल के कुटेसरा में आग लगने से उठीं लपटें। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल। कुटेसरा में आग लगने से एक बच्चे समेत दो लोग झुलस गए। मौके पर बंधा मवेशी आग की चपेट में आकर जख्मी हो गया। दमकल विभाग की गाड़ियों ने गांव पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने झुलसे लोगों को हास्पिटल भिजवाया।
विज्ञापन

गांव के किसान मुस्तफा का मकान और घेर एक स्थान पर है, घेर में पशु बंधे रहते है। बृहस्पतिवार शाम बाहरी हिस्से में स्थित घेर में बंधे पशुओं के नीचे बच्चों ने घास में आग लगा दी। जहां पशु बंधे थे, वहां डीजल का ड्रम रखा हुआ था। कूड़े में लगी आग की लपटें डीजल के ड्रम तक पहुंच गई और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से मौके पर मौजूद नौ साल का अकदस झुलस गया। जबकि आग की चपेट में आई भैंस को बचाने गए अहमद का हाथ झुलस गया। भैंस भी बुरी तरह झुलस गई थी। अचानक आग की लपटें आसमान छूने लगी, तो गांव में अफरातफरी मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर आग को काबू करने में ग्रामीणों के साथ मशक्कत की। आग से झुलसे लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बताया घायल मामूली रूप से झुलसे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed