फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two prize crooks caught, both got shot

दस हजारी दो इनामी बदमाश पकड़े, दोनों को गोली लगी

Tue, 21 Jan 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two prize crooks caught, both got shot
बुढ़ाना पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हुआ इनामी बदमाश। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
दो इनामी बदमाश पकड़े, दोनों को गोली लगी
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। परासौली नहर की पुलिया पर सोमवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। तीसरा बदमाश पुलिस से बचकर भागने में सफल हो गया। पकड़े गए दोनों बदमाश दस-दस हजार रुपये इनामी बताए गए हैं। वह परासौली में हुई चोरी की घटना में वांछित चल रहे थे।
बुढ़ाना पुलिस सोमवार देर रात कांधला रोड पर चेकिंग कर रही थी। परासौली बस अड्डे के पास पुलिस ने वैगनआर को रुकने का इशारा किया। कार सवार बदमाश जंगल की ओर भाग पड़े। पुलिस ने घेराबंदी करके कार को रोक लिया। कार सवार बदमाश पुलिस पर फायर करके खेतों में दौड़ पड़े। पुलिस ने भी जवाबी फायर करके दो बदमाशों को पकड़ लिया। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। इंस्पेक्टर कुशल पाल सिंह ने बताया कि घायल बदमाश नाजिम पुत्र सलीम मिमलाना रोड मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। दूसरा बदमाश फिरोज पुत्र इकबाल ककरौली का रहने वाला है। दोनों बदमाशों पर दस-दस हजार का इनाम घोषित है। उन्होंने बताया कि दोनों बदमाशों ने अपने साथियों के साथ 28 नवंबर को परसौली के दुर्गा मंदिर से मां के आभूषण व नकदी चुराई थी। बाजार में रविंद्र की इलेक्ट्रॉनिक और ललित जैन की किराना की दुकान से भी लाखों रुपए का सामान चोरी किया था। बाजार में बैंक के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की पहचान हुई थी। बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे, कार वह सात कारतूस बरामद हुए हैं। बदमाशों के साथ मुठभेड़ में सिपाही प्रदीप भी हाथ में गोली लगने से घायल हुआ है।
विज्ञापन

शाहपुर पुलिस ने भी एक बदमाश दबोचा
शाहपुर। सोमवार देर रात शाहपुर पुलिस ने भी मुठभेड़ में एक बदमाश को दबोचा है। वह पैर में गोली लगने सेे घायल हुआ है। एसओ धर्मेेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस सोमवार देर रात को ढिंढावली तिराहे पर चेंकिंग कर रही थी। बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया, जो पुलिस पर फायरिंग कर भागे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. जिसमें पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल होकर गिर गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। एसओ ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश ताहिर पुत्र कासिम निवासी ककरौली है, जबकि फरार हुए बदमाश का नाम गुलफाम पुत्र वकील निवासी न्याजुपुरा बताया गया है। पकड़े गए बदमाश के पास से बाइक, एक तमंचा, चार कारतूस आदि सामान बरामद हुआ है। वह भी शातिर बदमाश है, जिस पर करीब पंद्रह मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed