{"_id":"5e20aff28ebc3e7d633222d8","slug":"two-people-died-in-road-accidents-muzaffarnagar-news-mrt464198449","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात सड़क हादसों में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर। शहर क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात हुए अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक शव की शनाख्त नहीं हो सकी है।
शहर के अग्रसेन विहार निवासी मोनू पुत्र रामसिंह बृहस्पतिवार देर रात बाइक पर शहर के सरकुलर रोड पर आया था। यहां से लौटते समय उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से मोनू का सिर डिवाइडर से जा टकराया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शनाख्त कर पीड़ित परिजनों को हादसे की सूचना देकर शव को मोर्चरी भेज दिया। पुलिस के अनुसार युवक हेलमेट नहीं लगाए हुए था। उधर, रोहाना में टोल प्लाजा से ठीक पहले पैदल सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर रोहाना चौकी प्रभारी एसआई नेत्रपाल सिंह मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। इस पर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया।