फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two people are fraudulent in the name of online shopping

ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर फर्जीवाड़ा करते दो धरे

Thu, 17 Sep 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two people are fraudulent in the name of online shopping
ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर फर्जीवाड़ा करते दो धरे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ऑनलाइन शॉपिंग के तहत ऑर्डर किए गए ड्रोन के नाम पर 12 हजार रुपये लेकर नमक की थैली व खिलौना डिलीवर करने वाले दो आरोपियों को पीड़ित ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

चरथावल क्षेत्र के गांव नंगला राई निवासी समद ने करीब डेढ़ माह पूर्व एक ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर पर 12 हजार रुपये कीमत का ड्रोन कैमरा ऑर्डर किया था। पीड़ित के अनुसार कुछ दिन बाद दो युवक उसके घर पहुंचे और पार्सल डिलीवर कर 12 हजार रुपये लेकर चले गए। जब उक्त पॉसर्ल को खोला गया, तो उसमें नमक की थैली और खिलौना ड्रोन निकला। पीड़ित ने ऑनलाइन स्टोर समेत अन्य नंबरों पर शिकायत की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पीड़ित के अनुसार, घटना के करीब एक माह बाद उसने आरोपियों को पकड़ने के लिए उसी ऑनलाइन स्टोर पर फिर से दूसरे मोबाइल नंबर से अरुण कुमार के नाम से ड्रोन कैमरा ऑर्डर किया था। बुधवार सुबह पहले वाले ही दोनों युवक पार्सल डिलीवर करने नंगला राई पहुंचे, लेकिन शक होने पर वहां से लौट आए और चरथावल मोड़ पर आकर पार्सल डिलीवर करने की बात कही। इस पर पीड़ित समद परिजनों के साथ चरथावल मोड़ पहुंचा और दोनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर एसएसआई मनोज कुमार भी मौके पर जा पहुंचे। दोनों आरोपियों को थाने लाकर पार्सल खोला गया तो इस बार भी उसमें नमक की थैली व खिलौना ड्रोन निकला। इस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसआई ने बताया कि समद की तहरीर पर दोनों आरोपियों तहसीन पुत्र नासिर निवासी जामियानगर और सालिम खां पुत्र जाहिद हसन निवासी महरौली हाल निवासी सिविल लाइंस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed