फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two parties fight over transaction dispute

दो पक्षों में मारपीट, पथराव, थाने में नोंकझोक

Thu, 30 Jul 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two parties fight over transaction dispute
लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पथराव
विज्ञापन

खतौली। मोहल्ला लाल मोहम्मद में दो पक्षों के बीच रुपयों के लेनदेन के मामले को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मोहल्ले में हुए पथराव से भगदड़ मच गई। दोनों पक्षों में मारपीट व पथराव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने झगड़ा करने के आरोप में छह लोगों को हिरासत में ले लिया। झगड़े में लोगों को समझाने पहुंचे बसपा नेता घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि आरिफ तथा आकिब के बीच रुपयों के लेनदेन का विवाद दो दिन पहले हुआ था। विवाद को मोहल्ले के लोगों ने सुलझा दिया था। बुधवार की दोपहर उक्त दोनों पक्षों के बीच फिर से कहासुनी होने के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के परिजन आमने-सामने आ गए। मारपीट के साथ-साथ पथराव होने से मोहल्ले में भगदड़ मच गई। उधर, हंगामे की सूचना पर बसपा नेता हाजी जावेद भी मौके पर पहुंचे। बसपा नेता के समझाने पर उन पर भी हमला बोल दिया गया। हमले में बसपा नेता घायल हो गए। मोहल्ला लाल मोहम्मद में दो पक्षों के बीच हुए पथराव व हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों पक्षों से छह लोगों को पकड़ कर थाने ले आई। थाने आने के बाद भी दोनों पक्षों में पुलिस के सामने नोकझोंक हुई। जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को जमकर हड़काया। घायल बसपा नेता के सिर में चोट होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अभी तक दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed