फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two miscreants injured in police encounter

मुठभेड़ में घायल कर दबोचे दो बदमाश

Mon, 08 Feb 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants injured in police encounter
मुठभेड़ में पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल
विज्ञापन

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के मंसूरपुर रोड पर रविवार देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य फरार हो गए। मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के साथ ही एक कांस्टेबल भी गोली लगने से घायल हुुआ है। पुलिस के मुताबिक घायल होने वाले बदमाशों में अमित उर्फ अंकुर और शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बधाई खुर्द निवासी अर्जुन उर्फ शंकर शामिल हैं। बदमाशों से तीन दिन पूर्व सैन्यकर्मी राहुल चौधरी से लूटी गई कार व असलहा बरामद किया गया है।

कस्बे के मंसूरपुर रोड स्थित गांव चांदपुर में रविवार देर रात कल्याणदेव इंटर कॉलेज के पास बदमाशों की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। सीओ बुढ़ाना विनय गौतम ने बताया कि मौके पर कार सवार चार लोग मौजूद थे, जिन्होंने पुलिस टीम को देखते ही उन पर फायरिंग कर दी। इसमें पुलिस टीम में शामिल सिपाही संदीप हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। बदमाशों से मुठभेड़ की सूचना पर बुढ़ाना व शाहपुर थाने से ओर फोर्स को बुलाकर बदमाशों की घेराबंदी की गई, जिसमें जवाबी कार्रवाई के दौरान दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। वहीं, दो अन्य बदमाश खेतों में घुसकर फरार हो गए। सीओ ने बताया कि मौके से बरामद की गई कार चार फरवरी को बिजनौर के मंडावर निवासी सैन्यकर्मी राहुल चौधरी से लूटी गई थी। इस कार को उत्तराखंड में रजिस्टर्ड फर्जी नंबर से चलाया जा रहा था। वहीं, मौके से दो तमंचे-कारतूस भी बरामद किए गए। घायल दोनों बदमाशों की पहचान मेरठ जनपद के फलावदा कोतवाली क्षेत्र के गांव दांडूपुर निवासी अमित उर्फ अंकुर और शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बधाई खुर्द निवासी अर्जुन उर्फ शंकर के रूप में हुई है। दोनों बदमाशों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, फरार बदमाशों को चिह्नित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed