फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two lakh including seven DPM accused of cheating

डीपीएम समेत दो पर सात लाख की ठगी का आरोप

Wed, 27 May 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Two lakh including seven DPM accused of cheating
डीएम आफिस में ठेकेदार व डीपीएम के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंचे शिकायकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
डीपीएम सहित दो पर सात लाख की ठगी का आरोप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार निवासी ठेकेदार ने स्वच्छ भारत मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित दो लोगों पर पालिका में सात करोड़ का ठेका दिलाने का झांसा देकर सात लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने डीएम को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार निवासी ठेकेदार लवी त्यागी ने बुधवार को डीएम कार्यालय पर दिए शिकायती पत्र में बताया कि अगस्त 2018 में किसी काम से नगर पालिका कार्यालय आया था। पीड़ित के अनुसार यहां उसकी मुलाकात बलजीत सिंह एवं नवीन राणा से हुई। आरोप है कि बलजीत सिंह ने खुद को पालिका में अधिकारी बताते हुए उसे नगर विकास मंत्रालय से आने वाले सात करोड़ रुपये के ठेके का काम दिलवाने की बात कही। इसके एवज में कुल ठेके का एक प्रतिशत यानि सात लाख रुपये खर्च की मांग की, जो पीड़ित ने 24 अक्तूबर व 17 नवंबर 2018 को नवीन राणा के बैंक खाते में अपनी फर्म के खाते से आरटीजीएस कर दिए। आरोप है कि इसके बाद उसे लगातार टरकाया जाता रहा। करीब चार माह पूर्व वह राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में दोनों आरोपियों से मिला, तो उन्होंने एक माह में रुपये लौटाने की बात कही। पीड़ित का आरोप है कि अब उसे रुपये देने से इंकार करते हुए शिकायत करने पर धमकियां दी जा रहीं हैं। पीड़ित ने लेनदेन संबंधी पालिका कर्मचारी के व्हाट्सएप मेसेज और कॉल रिकॉर्डिंग भी अपने पास होने का दावा करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं, ठेकेदार के साथ शिकायती पत्र देने पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता विकास शर्मा ने भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, डीपीएम बलजीत सिंह का कहना है कि उनका इस मामले से कोई लेनादेना नहीं है। ये दो कांट्रेक्टरों के बीच का मामला है। मुझे इसमें बेवजह घसीटा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed