{"_id":"690ca846fe8a8c73b600fd2e","slug":"two-killed-on-highway-had-the-airbags-not-deployed-it-would-have-been-difficult-for-anyone-to-survive-2025-11-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर दो की मौत: कार के एयरबैग न खुलते तो मुश्किल था किसी का भी बचना, नौ घायलों में तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर दो की मौत: कार के एयरबैग न खुलते तो मुश्किल था किसी का भी बचना, नौ घायलों में तीन की हालत गंभीर
Thu, 06 Nov 2025 07:24 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 06 Nov 2025 07:24 PM IST
सार
Muzaffarnagar News: करनाल हाईवे पर नेपाल से चंड़ीगढ़ जा रही कार की टक्कर डंपर से हो गई। इस हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। मृतक बच्चे की मां की भी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेपाल निवासी नागरिकों की कार मेरठ-करनाल हाईवे पर थाना फुगाना के सामने आगे जा रहे डंपर से टकरा गई। हादसे में कार चालक शिमला के कोकूनाला निवासी गोपाल की मौके पर ही मौके मौत हो गई। वहीं नेपाल निवासी अनमोल (3) ने जिला चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। घटना में नेपाल निवासी तीन महिलाओं सहित नौ लोग घायल हुए हैं। पुलिस चालक को नींद की झपकी लगने से हादसा होना मान रही है।
विज्ञापन
नेपाल में अलग-अगल स्थानों पर रहने वाले लोग चंडीगढ़ व हिमाचल में काम करते हैं। बुधवार शाम करीब सात बजे नेपाल की सीमा से किराए की कार में सवार होकर चंडीगढ़ के लिए चले थे। कार में विजय उर्फ राजीव खड़का निवासी हेसापुर तुलसीपुर डांग नेपाल हाल निवासी बरमाना बिलासपुर हिमाचल प्रदेश, चंदना निवासी लेकवेसी चार गमरबोला थाना रामधार जिला सुखेत नेपाल व उसका बेटा अनमोल, रेशम निवासी गोमती बाग जनपद रोलपा नेपाल, पुनाराम निवासी डांग नेपाल, संतराम व प्रवीण चौधरी निवासी देवखेड़ी थाना गढ़वा जनपद डांग नेपाल, नेत्रमोनी व उसकी पत्नी अमृता निवासी सीतापुर जनपद डांग नेपाल, पुष्पा निवासी तुलसीपुर जनपद सल्यान नेपाल के अलावा चालक गोपाल सवार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद होते हुए कार चालक सभी लोगों को मेरठ से करनाल हाईवे मार्ग से चंडीगढ़ लेकर जा रहा था। सुबह लगभग साढ़े पांच बजे थाना फुगाना के सामने कार आगे जा रहे एक डंपर से टकरा गई। हादसा होते ही कार सवार लोगों की चीख दूर तक सुनी गई। राहगीरों ने रुक कर कार सवार लोगों को किसी तरह बाहर निकाला।
हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी तो फुगाना थाना पुलिस ने पहुंच कर एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां एक बच्चे की मौत हो गई। सीओ फुगाना रुपाली रॉय ने बताया कि मृतक बच्चे की मां चंदना भी घायल हुई है। हादसे के बारे में अभी तहरीर नहीं आई है। घायलों के परिजनों को सूचना दी गई है।
एयर बैग न खुलते तो जा सकती थी और भी लोगों की जान
हादसे के दौरान कार के एयर बैग खुल गए थे, जिस कारण चालक की ही मौत हुई है। यदि एयर बैग न खुलते तो अन्य लोगों की भी जान जा सकती थी। दो महिलाओं सहित चार लोगों की हालत गंभीर बनी है।
हादसे के दौरान कार के एयर बैग खुल गए थे, जिस कारण चालक की ही मौत हुई है। यदि एयर बैग न खुलते तो अन्य लोगों की भी जान जा सकती थी। दो महिलाओं सहित चार लोगों की हालत गंभीर बनी है।
नींद की झपकी बनी मौत का कारण
पुलिस का कहना है कि हिमाचल प्रदेश के शिमला के कोकूनाला का रहने वाला गोपाल अपनी कार को लगातार चला कर ला रहा था। संभवत : उसे थकान के कारण नींद की झपकी लग गई और यह हादसा हो गया।
ये भी देखें...
Muzaffarnagar: जेल में मोबाइल पहुंचाने के आरोप में पूर्व विधायक शाहनवाज राना का बेटा आहद गिरफ्तार
पुलिस का कहना है कि हिमाचल प्रदेश के शिमला के कोकूनाला का रहने वाला गोपाल अपनी कार को लगातार चला कर ला रहा था। संभवत : उसे थकान के कारण नींद की झपकी लग गई और यह हादसा हो गया।
ये भी देखें...
Muzaffarnagar: जेल में मोबाइल पहुंचाने के आरोप में पूर्व विधायक शाहनवाज राना का बेटा आहद गिरफ्तार