फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two killed including woman in road accidents, two serious

हादसों में महिला समेत दो की मौत, दो गंभीर

Sun, 25 Jul 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two killed including woman in road accidents, two serious
सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। ककरौली क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, महिला के पति समेत दो लोग घायल भी हो गए, जिनमें युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खोकनी निवासी मुकेश देवी (50) की शादी बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव तजपुर निवासी राजेंद्र पाल से हुई थी। वर्तमान में राजेंद्र पाल परिवार के साथ अपनी ससुराल खोकनी में ही रहता है। शुक्रवार शाम दंपती देवस्थान पर दीपक जलाने के बाद बाइक से गांव तजपुर बहसूमा गया था। देर शाम वहां से लौटते हुए जब दंपती ककरौली के निकट पहुंचा, सामने से आते तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार राजेंद्र पाल व उसकी पत्नी मुकेश देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दंपती को सीएचसी भेजा, लेकिन मुकेश देवी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं, घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, ककरौली थाना क्षेत्र के ही गांव चौरावाला निवासी एक युवती बीमारी के चलते मोरना पीएचसी में भर्ती है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर युवती का भाई लोकेंद्र परिवार के ही आदेश कुमार के साथ बहन के इलाज के लिए रुपये लेकर मोरना जा रहे थे। जैसे ही वे गांव बेहड़ा सादात में पहुंचे, अचानक उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने मोरना पीएचसी भेज दिया। वहां से दोनों को नाजुक हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। वहां से लोकेंद्र को मेरठ के लिए रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही लोकेंद्र कुमार की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed