फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two killed including woman in road accidents

सड़क हादसों महिला सहित दो की मौत

Fri, 13 Aug 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two killed including woman in road accidents
शाहपुर। अलग-अलग दो सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव वहलना निवासी सोहनबीरी (40) शुक्रवार दोपहर बेटे जॉनी के साथ बाइक पर दवा लेने के लिए मीरापुर जा रही थी। वहलना-पीनना बाईपास पर काली नदी पुल के पास पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सोहनबीरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जॉनी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची मीरापुर चौकी पुलिस ने घायल युवक को ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया और शव को मोर्चरी भेज दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मामले में सोहनबीरी के देवर अजीत ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
वहीं शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर जाटान निवासी राजीव (30) शुक्रवार दोपहर किसी काम से शाहपुर आया था। शाम को वह शाहपुर से कार में गांव लौट रहा था। शाम करीब आठ बजे जैसे ही वह मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित गुड़ मंडी के पास पहुंचा, सामने से आती मुजफ्फरनगर डिपो की अनुबंधित रोडवेज बस ने कार में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे उसमें मौजूद राजीव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। रोडवेज बस मुजफ्फरनगर से बड़ौत जा रही थी, जिसमें मौजूद मुसाफिरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूसरी बस में सवार कराकर गंतव्य के लिए रवाना करते हुए बस को कब्जे में ले लिया। वहीं, हादसे के बाद दोनों वाहन बीच सड़क पर खड़े होने से मुजफ्फरनगर-शाहपुर मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को क्रेन मंगाकर सड़क से हटवाया और यातायात सुचारू कराया। शव को मोर्चरी भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रोडवेज की टक्कर से भैंसा-बुग्गी चालक घायल
मीरापुर। मोहल्ला नमक मंडी निवासी छोटा भैंसा-बुग्गी से रेत ढोने का काम करता है। शुक्रवार सुबह वह भैंसा-बुग्गी में रेत लेकर कस्बे में जा रहा था। गांव सिकरेड़ा के निकट तेज रफ्तार रोडवेज बस ने किसी वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में भैंसा-बुग्गी को टक्कर मार दी। हादसे में भैंसे के साथ ही छोटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी बुग्गी भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक बस लेकर फरार हो गया, जबकि राहगीरों ने घायल छोटा को सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed