फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two killed in road accident, many injured

सड़क दुर्घटना में दो की मौत, कई घायल

Sat, 20 Nov 2021 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two killed in road accident, many injured
खतौली बाईपास पर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सड़क दुर्घटना में दो की मौत कई घायल
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। हरिद्वार से दिल्ली जा रहे हैं यात्रियों की कार खतौली बाईपास पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिस कारण कार में सवार यात्री घायल हो गए, वहीं बाइक पर बैठे एक युवक को अचानक नींद की झपकी आने से वह सड़क पर गिर गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। उधर गंगनहर पटरी मार्ग पर मैजिक चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिस कारण स्कूटी सवार की भी मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे देकर मृतकों का पंचनामा भर शव को परीक्षण के लिए भिजवा दिया।
दिल्ली के रोहिणी निवासी जोगिंदर अपने बेटे प्रतीक और पत्नी सुनीता के साथ हरिद्वार तीर्थ यात्रा के लिए गए थे। वह सुबह के समय वापस दिल्ली लौट रहे थे, जब वह खतौली हाईवे पर बुढ़ाना अंडरपास के पास पहुंचे तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार पलटने पर आसपास के राहगीरों ने उन्हें कार से बाहर निकाला। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस से सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर बहराइच निवासी 22 वर्षीय राज पटवा अपने साथी शशांक के साथ बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर गाजियाबाद से हरिद्वार गंगा स्नान पर जा रहा था, जब वह खतौली बाईपास पर भैसी कट के निकट पहुंचे तो राज को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिस कारण है बुलेट मोटरसाइकिल से गिर गया। सिर जमीन में लगने के कारण वह बेहोश हो गया। उसके साथी ने उसे उठाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें उपचार देने के बाद राज को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक गाजियाबाद में आईएमएस कालेज में पढ़ता था। पुलिस ने मृतक के घर सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गंगनहर पटरी मार्ग पर गांव सठेडी से एक किलोमीटर आगे मैजिक चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद मैजिक भी पलट गया। टक्कर लगने से स्कूटी सवार डॉ मोहर्रम अली निवासी सराफान तथा सुएब निवासी सर्राफान गंभीर घायल हो गए। मैजिक में बैठी सवारी बिल्लू निवासी रिठानी सरधना मेरठ भी घायल हुआ। सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने 50 वर्षीय डॉ मोहर्रम को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। इसके अलावा खतौली के बालकराम निवासी अरशद का कुशावली सरधना में सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। उधर से जा रहे विधायक संगीत सोम के पिता ने मानवता का परिचय देते हुए अरशद को अपनी कार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया। जहां से उसे भी गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों मृतकों का पंचनामा भर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

खतौली बाईपास पर सड़क दुर्घटना में घायल महिला।

खतौली बाईपास पर सड़क दुर्घटना में घायल महिला।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed