फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two inter-state robbers injured in encounter

Muzaffarnagar News: मुठभेड़ में दो अंतरराज्जीय लुटेरे घायल

Thu, 25 Sep 2025 03:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 03:54 AM IST
विज्ञापन
Two inter-state robbers injured in encounter
चरथावल/मुजफ्फरनगर। थाना पुलिस और एसओजी ने मुठभेड़ में दो अंतरराज्जीय लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने उत्तराखंड के हरिद्वार के अलावा सहारनपुर, शामली व मुजफ्फरनगर जनपद में आठ लूट की घटनाओं को अंजाम दिया।
विज्ञापन


एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि चरथावल पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने सहारनपुर जनपद के नानौता थाना क्षेत्र के गांव अनंत मऊ निवासी अंकुर व गांव भावसी निवासी लाखन उर्फ लक्खा को गिरफ्तार किया है। चरथावल-रोहाना मार्ग पर चेकिंग के दौरान दो बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की थी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपी घायल हो गए। उनके कब्जे से बाइक और दो तमंचे, विभिन्न घटनाओं का 36 ग्राम सोना, साढ़े सात हजार रुपये नकद बरामद हुए। अंकुर के खिलाफ 15 व लाखन के खिलाफ 22 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि महिलाओं के साथ लूट की घटनाओं के बाद पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया था। इसमें महिला पुलिस टीम भी शामिल थी। यह गिरोह अधिकांश तौर पर बुर्का पहने महिलाओं के साथ लूटपाट करता था। पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह की घटनाएं

एसएसपी ने बताया कि 15 सितंबर को थाना फतेहपुर सहारनपुर क्षेत्र में एक महिला व व्यक्ति से 3500 रुपये नगद व कुंडल लूटे थे।17 सितंबर को थाना क्षेत्र भोपा मुजफ्फरनगर से एक टीवीएस अपाचे मोटर साइकिल चोरी की थी। गुरुकल नारसन मंगलौर थाना क्षेत्र में दो महिलाओं से जेवर लूटे थे। बहादराबाद जिला हरिद्वार थाना क्षेत्र से एक महिला से कान की बाली लूटी थी।


18 सितंबर को गंगोह, शामली के करनाल शामली रोड पर थाना झिंझाना क्षेत्र, मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल क्षेत्र में रोहाना मार्ग पर दो महिलाओं से जेवर लूटे थे। 29 सितंबर को छपार थाना क्षेत्र में सिसौना के पास हाईवे पेट्रोल पंप के सेल्समैन से 6200 रुपये लूटे। लूटे गये जेवर को बेचने के लिए जाते समय आरोपियों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed