फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two friends strangled a young man with a knife

Muzaffarnagar News: मुजफ़्फरनगर - दो दोस्तों ने चाकू से गला रेत कर की युवक की हत्या

Thu, 22 Feb 2024 02:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 22 Feb 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Two friends strangled a young man with a knife
- युवक और दोनों आरोपियों ने एक साथ बैठकर पी थी शराब
विज्ञापन

- मौके से शराब की खाली बोतल, तीन गिलास, खाने का सामान मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ़्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव अलमासपुर में घर की छत पर दो दोस्तों ने एक युवक की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात दो युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी व एसपी सिटी ने रात में पहुंच कर घटना की जानकारी ली और कार्रवाई के आदेश दिए।
अलमासपुर निवासी अनुसूचित जाति का युवक जितेंद्र उर्फ चूहिया (25) पुत्र अशोक एक टैंट की दुकान पर मजदूरी करता था। मंगलवार रात उसकी घर की ही छत पर उसके दो साथियों ने चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। काफी देर तक जितेंद्र छत से उतर कर नीचे नहीं आया तो परिजनों ने छत पर जाकर देखा। वहां जितेंद्र का लहूलुहान हालत में शव पड़ा था। यह देखकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके से शराब की एक खाली बोतल, तीन गिलास व खाने का सामान बरामद किया।
विज्ञापन

मंडी कोतवाली पुलिस को परिजनों ने बताया कि जितेंद्र के साथ मंगलवार रात में दो युवक आए थे। तीनों ने वहां शराब पी। उन्हीं दोनों युवकों ने जितेंद्र की हत्या की है और फरार हो गए। एसएसपी अभिषेक व एसपी सिटी ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि जांच की जा रही है। पता चला है कि युवकों ने इससे पहले भी कहीं शराब पी थी और इसके बाद और भी शराब पीने के लिए जितेंद्र के घर आए थे। संभवत: वहां झगड़ा हो गया और यह घटना कर दी गई। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed