फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two friends killed in car collision on Budhana Marg

बुढ़ाना मार्ग पर कार की टक्कर से दो दोस्तों की मौत

Tue, 05 Jul 2022 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Two friends killed in car collision on Budhana Marg
बुढ़ाना मार्ग पर कार की टक्कर से दो दोस्तों की मौत
विज्ञापन

शाहपुर। मुजफ्फरनगर-बुढ़ाना मार्ग पर थाना क्षेत्र की हरसौली पुलिस चौकी के पास होंडा सिटी कार की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर घायल है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। कार चालक को भी पकड़ लिया गया है।

थाना क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी अनिल (30) पुत्र छोटा, संदीप (28) पुत्र सूरजभान और सुधीर पुत्र केशव बाइक से किसी कार्य से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। जब वह थाना क्षेत्र की हरसौली पुलिस चौकी के पास पहुंचे तो सामने से आ रही होंडा सिटी कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अनिल और संदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुधीर गंभीर रूप से घायल हो गया। बुढ़ाना मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए गए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस को जानकारी मिली है कि होंडा सिटी कार सवार युवक हरियाणा के रहने वाले हैं और हरिद्वार से लौट रहे थे। घटना से गांव में गम का माहौल बन गया। पुलिस ने चालक सहित कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed