फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two friends in car died in accident on Purkaji bypass

पुरकाजी बाईपास पर हादसे में कार सवार दो दोस्तों की मौत

Wed, 02 Mar 2022 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
Two friends in car died in accident on Purkaji bypass
मुजफ्फरनगर : पुरकाजी बाईपास पर दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पुरकाजी बाईपास पर हादसे में कार सवार दो दोस्तों की मौत
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। पुरकाजी बाईपास पर देर रात आई-20 कार में पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार गाजियाबाद के चार दोस्त गंभीर घायल हो गए। पुलिस घायलों को लेकर अस्पताल पहुंची। अस्पताल ले जाते हुए दो घायलों की मौत हो गई। चारों दोस्त हरिद्वार जा रहे थे।
गाजियाबाद के शाहपुर रोड मोरटा निवासी गौरव (32), अनिकेत त्यागी (30), दुहाई निवासी नवीन त्यागी और हरपाल मंगलवार देर रात कार में सवार होकर हरिद्वार के लिए चले थे। कार हरपाल चला रहा था। पुरकाजी बाईपास पर होटल के नजदीक पीछे से किसी अज्ञात भारी वाहन ने कार में टक्कर मार दी। दिल्ली-दून हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। गाड़ी में फंसे चारों युवकों को आसपास के लोगों की मदद से बाहर निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। पुलिस ने बताया कि गौरव और अनिकेत की मौत हो गई है। जबकि हरपाल और नवीन घायल है। दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी है। बताया गया है कि चारों दोस्त हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

कार में टक्कर लगते ही हाईवे पर मची चीख-पुकार
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित पुरकाजी बाईपास पर हादसा देर रात हुआ। चारों दोस्त औसत स्पीड से ही चल रहे थे, लेकिन इस बीच पीछे से आए भारी वाहन ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। जिससे हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। इसके बाद हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस हादसे के आसपास के समय हाईवे से गुजरे वाहनों की जांच में जुट गई है। देर रात तक हाईवे पर खुले होटल और ढाबों पर रुके वाहनों और यहां से रवाना हुए वाहनों के विषय पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पीछे से तेज गति से चल रहे वाहन ने टक्कर मारी है, जिस कारण पीछे की सीट पर बैठे दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। सीसीटीवी कैमरे और यहां से गुजरे लोगों की मदद भी ली जा रही है।
महाशिवरात्रि पर नहाने जा रहे थे दोस्त
पुलिस का कहना है कि घायल युवकों ने अभी स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। शुरूआती जांच में पता चला है कि चारों गाजियाबाद से हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। हालांकि परिजनों के पहुंचने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

बाईपास पर पहले भी हुए हैं हादसे
रात के समय बाईपास पर भारी वाहन तेज गति से दौड़ते हैं। जिस कारण पहले भी हादसे हुए हैं। पिछले महीने ही बाइक सवार युवक को तेज गति से चल रही डीसीएम ने टक्कर मार दी थी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी।

मुजफ्फरनगर : पुरकाजी बाईपास पर दुर्घटनाग्रस्त कार।

मुजफ्फरनगर : पुरकाजी बाईपास पर दुर्घटनाग्रस्त कार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed